फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Kshatriya Mahasangam will be organised in Gorakhpur on March 22.

Deoria News: गोरखपुर में 22 मार्च को क्षत्रिय महासंगम का होगा आयोजन

Wed, 21 Jan 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 21 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Kshatriya Mahasangam will be organised in Gorakhpur on March 22.
देवरिया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला इकाई की बैठक बुधवार को सलेमपुर के रामपुर बुजुर्ग गांव में आयोजित हुई।
विज्ञापन

इसमें संगठन की मजबूती, राजनीतिक भागीदारी, 22 मार्च को गोरखपुर में आयोजित होने वाले बैठक की सफलता सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।
संगठन के प्रदेश महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह लालू ने कहा कि गोरखपुर में 22 मार्च को होने वाले क्षत्रिय महासंगम में समाज के लोग पहुंचेंगे। इसमें समाज के लोगों को राजनीतिक भागीदारी मिले और अन्य समस्याओं पर चर्चा एवं सरकार को इससे अवगत कराया जाएगा। मंडल अध्यक्ष आरपी सिंह ने कहा कि जिले के पदाधिकारी को अधिक से अधिक गांव के लोगों को अपने से जोड़ना होगा, साथ ही समाज के हर वर्ग के हित में कार्य करना होगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेश सिंह श्रीनेत ने कहा कि जिले के सभी 16 ब्लॉकों में ब्लॉक अध्यक्ष की जल्द घोषणा कर दी जाएगी। वीरांगना प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष संगीता सिंह ने कहा कि संगठन में महिलाओं को अधिक से अधिक भागीदारी मिले इसके लिए गांव स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर भागलपुर ब्लॉक के लिए शिवेंद्र राव को ब्लॉक अध्यक्ष एवं लार टाउन में अमित सिंह को प्रभारी, प्रदेश मंत्री के लिए शैलेंद्र सिंह, एवं अभिषेक सिंह पप्पू को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed