फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The teenager was sold for 2.60 lakhs

किशोरी को 2.60 लाख में बेचा

Mon, 12 Jul 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
The teenager was sold for 2.60 lakhs
किशोरी को 2.60 लाख में बेचा
विज्ञापन

वेश्यावृत्ति के लिए बनाया दबाव, पीड़िता ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। एक किशोरी को उसकी फुफेरी बहन द्वारा शादी के नाम पर 2.60 लाख रुपये में बेचने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि जब वह पति के घर राजस्थान के एक जिले में पहुंची तो उस पर वेश्यावृत्ति के लिए दबाव डाला गया।
भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सोलह वर्षीय किशोरी की शादी करीब 37 साल के उम्र के एक व्यक्ति से 9 जून को उसकी बुआ की बेटी ने राजस्थान में कराई थी। 11 जून को वह ससुराल पहुंची। पीड़िता का आरोप है कि यहां उसका पति उससे वेश्यावृति कराने के लिए दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन

ऐसा करने से उसने इंकार कर दिया तो उसने बताया कि 2.60 लाख रुपये में उसको खरीदा है। यह पैसे उसके रिश्तेदार को दिए हैं। किशोरी ने घटना के बारे में पिता और मां को बताया। यह सुनकर किशोरी की गोंडा में रहने वाली बड़ी बहन, जीजा और पिता 17 जून को राजस्थान पहुंचे। मां की तबीयत खराब होने का बहाना बना कर बेटी की विदाई करने की गुहार लगाई। इस पर पति ने शर्त रखी कि जब तब बेटी लौट कर नहीं आएगी तब तक पिता को यहां रहना होगा। इस शर्त के साथ किशोरी अपने बहन के साथ गोंडा जनपद को निकल पड़ी। पिता सुबह टहलने के बहाने दो दिनों तक भीख मांग कर कुछ पैसा जुटाने के बाद पिता चुपके से अपने घर के लिए निकल पड़ा। करीब पांच दिनों तक भटकने के बाद अपने घर पहुंचा और बेटी को बुलाया। सोमवार को पीड़िता एसपी आफिस पहुंचे लेकिन मुलाकात न होने के कारण उसने ऑनलाइन प्रार्थना पत्र दिया और शाम को भटनी थाने में पति और सौदा करने वाली महिला के खिलाफ तहरीर दी। सीओ पंचम लाल ने कहा कि वे अभी बाहर हैं। मामले की जांच कार्रवाई की जाएगी। एसओ श्याम सुंदर तिवारी किशोरी की तहरीर पर जांच पड़ताल की जा रही है। दोषी मिलने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed