{"_id":"5e0e2e5f8ebc3e879040777f","slug":"kidnapping-bus-driver-deoria-news-gkp335679527","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहर्ताओं के चंगुल से छूटकर थाने पहुंचा बस चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहर्ताओं के चंगुल से छूटकर थाने पहुंचा बस चालक
विज्ञापन
खुखुंदू, नरंगा के समीप बस चालक के अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच करते हुए
- फोटो : DEORIA
अपहर्ताओं के चंगुल से छूटकर थाने पहुंचा बस चालक
खुखुंदू के मगहरा चौराहे के पास बस और स्कार्पियो में हुई थी टक्कर
बदमाशों ने ओवरटेक कर नरंगा मोड़ से चालक का किया अपहरण
एसओ ने कहा तहरीर के आधार पर दर्ज किया जाएगा मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू/मगहरा। थानाक्षेत्र के मगहरा चौराहे के पास एक स्कूल बस और स्कार्पियो में टक्कर हो गई। इससे नाराज होकर स्कार्पियो सवार लोगों ने बस को ओवरटेक कर चालक की पिटाई कर अपहरण कर लिया। घटना शाम चार बजे की बताई जा रही है। बस चालक के अपहरण की सूचना पर पुलिस तलाश में जुट गई। देर शाम चालक अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त होकर थाने पहुंच गया। इसके बाद पुलिसवालों ने राहत की सांस ली।
सलेमपुर के एक निजी स्कूल की बस बच्चों को छोड़ने के लिए मगहरा चौराहे के तरफ गई थी। चौराहे पर स्कूल बस और एक स्कार्पियो में टक्कर हो गई। इससे नाराज स्कार्पियो सवार लोगों ने बस का पीछा किया और ओवरटेक कर नरंगा मोड़ के पास रोक लिया। चालक को पिटाई कर साथ लेकर चले गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। चालक के अपहरण की खबर मिलते ही पुलिस के परेशान हो गई। आनन-फानन में एसओ श्यामसुंदर तिवारी मयफोर्स मौके पर पहुंच बस में मौजूद बच्चों और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली। बस में मौजूद भटनी के कुछ बच्चों को उनके घर छोड़वाया गया। पुलिस सरगर्मी से आरोपियों की तलाश में जुट गई। देर शाम चालक स्कार्पियो सवारों के चंगुल से मुक्त होकर थाने पहुंचा। चार्ल्स नामक चालक ने पुलिस को आपबीती बताई। एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि अपहर्ताओं के चंगुल से छूटकर बस चालक आ गया है। उसके बताने के अनुसार स्कार्पियो सवारों की तलाश कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।