{"_id":"663bd7c26bea3ab1130421c6","slug":"kidnapper-arrested-deoria-news-c-208-1-deo1004-125146-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवती के अपहरणकर्ता को पुलिस ने नेपाल से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवती के अपहरणकर्ता को पुलिस ने नेपाल से दबोचा
Thu, 09 May 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 09 May 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
चनुकी। 11 माह पहले युवती अपहरणकर्ता युवक को पुलिस ने नेपाल से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक को पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया। कुशीनगर जिले के एक युवक लार में रह कर दुकान चलाता था। 20 जून 2023 को लार नगर के एक युवती को बहला-फुसला कर भगा ले गया। इस मामले में पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर दो दिन बाद ही इमामुद्दीन उर्फ झिनक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज हुआ। केस दर्ज होने के बाद स्थानीय पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। इसके बाद पुलिस ने एसओजी की मदद ली और 11 माह बाद अपहरणकर्ता को नेपाल से गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में इंस्पेक्टर कपिलदेव चौधरी ने बताया कि पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही थी, लेकिन नहीं मिल रहा था। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर उसे लखु मोड़ से गिरफ्तार कर गया। संवाद
विज्ञापन
इस संबंध में इंस्पेक्टर कपिलदेव चौधरी ने बताया कि पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही थी, लेकिन नहीं मिल रहा था। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर उसे लखु मोड़ से गिरफ्तार कर गया। संवाद
विज्ञापन