फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Keebil burn Ramlila stalled power sub-station

केेबिल जला, रामलीला बिजली सब स्टेशन ठप

Mon, 25 Apr 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Mon, 25 Apr 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Keebil burn Ramlila stalled power sub-station
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
देवरिया के रामलीला मैदान सब स्टेशन का केबल जलने से दो फीडर की बिजली की आपूर्ति बाधित रही। फाल्ट को ठीक करने में कर्मचारी जुटे रहे। हालांकि सोमवार देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। शाम के समय आपूर्ति नहीं होने से कारोबारियों और महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शहर के रामलीला मैदान सब स्टेशन की बिजली आपूर्ति सोमवार को दोपहर दो बजे रोस्टिंग हो गई। इस उपकेंद्र से रेलवे स्टेशन, टाउन, भुजौली कॉलोनी और हनुमान मंदिर की आपूर्ति ठप रही। शाम पांच बजे रोस्टिंग का समय खत्म हुआ। इसके बाद आपूर्ति बहाल होनी थी। उसी वक्त अचानक केबिल धू-धूकर जलने लगा। इसके चलते उपकेंद्र में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने घटना के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी। किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


साथ ही कर्मचारियों की सजगता से बड़ा हादसा टल गया। कुछ देर बाद घरों में लगा इन्वर्टर बैठ गया। इसके चलते महिलाएं और बच्चे बेहाल हो उठे। बाजार की दुकानों और सड़कों पर अंधेरा फैल गया। खरीदारी के लिए निकली महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तकनीकी विशेषज्ञों का दस्ता उपकेंद्र पहुंचकर फॉल्टिंग ठीक करने में जुट गया। हालांकि देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed