फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   kavi sammelan in deoria mahotsaw

Deoria News: एक चराग़ दिल में जलाए रखो, हौसला मुसलसल बनाए रखो

Fri, 09 Feb 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 09 Feb 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
kavi sammelan in deoria mahotsaw
deoria mahotsaw
देवरिया महोत्सव में कवियों ने किया काव्यपाठ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शुक्रवार की देर शाम देवरिया महोत्सव में काव्य गोष्ठी हुई। इसमें नागरी प्रचारिणी सभा देवरिया की ओर से काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।
अध्यक्षता इंद्र कुमार दीक्षित, पूर्व मंत्री, नागरी प्रचारिणी सभा ने किया। शुरुआत मां सरस्वती पूजन और वाणी वंदना अंजली अरोड़ा खूशबू से हुई। रमेश सिंह दीपक ने सुनाया कि राम आए हैं राम आए हैं, राम आए हैं, सुनाकर सबको भावविभोर कर दिया।
कीर्ति त्रिपाठी ने कविता का पावन घाट है, नदियों का संगम है, आशाओं का वरण करें सुनाया। विनय कुमार पाठक ने हमने दिल पर दस्तक दी है, आह वो भी भरते होंगे, हमी तो नहीं, सुनाया। विकास तिवारी विक्की की रचना आओ हवा से तुम्हारी बात करा दें, नक्षत्रों का दृश्य दिखा दें, कलियों की खुशी का अहसास करा दें प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

योगेंद्र पांडेय ने एक चराग़ दिल में जलाए रखो, हौसला मुसलसम बनाए रखो सुनाकर श्रोताओं को मुग्ध कर दिया। बरहज से आए रमेश तिवारी अंजान ने चिरई कतहूं उड़ी उड़ी...सुनाया। कविता पांडेय ने युद्ध जब प्रिय अर्जुन सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सौदागर सिंह, अंजली अरोड़ा खुशबू, दयाशंकर कुशवाहा, रमेश तिवारी, पार्वती देवी , राम मनोहर मिश्र, कौशल किशोर मणि, श्वेता राय, रमेश तिवारी, रत्नेश रतन, योगेंद्र तिवारी योगी आदि कवियों ने भी अपनी रचना से श्रोताओं को मुग्ध कर दिया।

इस दौरान विजय प्रकाश श्रीवास्तव, रमेश चंद्र त्रिपाठी, ब्रजेश पांडेय, डॉ सौरभ श्रीवास्तव, श्वेतांक त्रिपाठी, अनिल कुमार त्रिपाठी विज्ञान संचारक, अनिता श्रीवास्तव, मंजु मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन नागरी प्रचारिणी सभा के मंत्री डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी धन्यवाद प्रस्ताव से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed