फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Kamla Cricket Academy won the match

Deoria News: कमला क्रिकेट एकेडमी ने जीता मैच

Tue, 01 Apr 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 01 Apr 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Kamla Cricket Academy won the match
देवरिया। देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के अंतर्गत आयोजित लीग में बृहस्पतिवार को तारकेश्वर एकेडमी बरहज और कमला क्रिकेट देवरिया के बीच मैच खेला गया। इसमें कमला एकेडमी देवरिया की टीम ने रोमांचक मुकाबले में 10 रन से जीत हासिल की। शानदार प्रदर्शन करने वाले सुगंध पांडेय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को एसोसिएशन के लीग के दूसरे चरण का पहला मैच खेला गया। सुबह में कमला क्रिकेट एकेडमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 35 ओवर में कमला एकेडमी आठ विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाएं, जिसमें नमीत सिंह ने 33, हसमत 14 तथा आदित्य पटेल ने 11 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम से गेंदबाजी करते हुए कप्तान रजत मद्धेशिया ने तीन, आराध्या निगम मिल्की ने दो विकेट तथा राहुल पटेल व ऋषि जायसवाल एवं शुभम यादव ने क्रमशः एक-एक विकेट प्राप्त किया। 134 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तारकेश्वर एकेडमी की टीम 32 वें ओवर में 123 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जिसमें भास्कर ने 48, शुभम यादव 20, राहुल पटेल ने 10 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed