{"_id":"60ce35648ebc3e323829286b","slug":"kameshwar-nominated-president-deoria-news-gkp3987454120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामेश्वर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामेश्वर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कामेश्वर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत
देवरिया। छात्र जीवन से ही आरएसएस, विद्यार्थी परिषद से जुड़े जिले के मोहरा समोगर निवासी कामेश्वर सिंह को भाजपा ने प्रदेश किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाया है। कामेश्वर सिंह वर्ष 1980 में आरएसएस से जुड़े और मुख्य शिक्षक के रूप में शुरूआत कर सात वर्षों तक विभिन्न प्रशिक्षणों में शिरकत की।
छात्र जीवन में ही 1987 से 1996 तक विद्यार्थी परिषद का दायित्व उन्होंने विभिन्न पदों पर रहकर बखूबी न केवल निभाया बल्कि पूर्वांचल के जिलों में संगठन को धार देकर मजबूती दी। पहली बार उन्हें 1996 में भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाया गया। पांच वर्ष बाद वर्ष 2001 में भाजपा ने उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में रखा। वर्ष-2010 तक उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में ही रखा गया। लेकिन उन्होेंने पद के लिए कभी नेताओं की परिक्रमा नहीं की। वर्ष-2012 में गोरक्ष प्रांत के उपेंद्र शुक्ला क्षेत्रीय अध्यक्ष बनें तो उन्हें उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सांसद रमापतिराम त्रिपाठी, विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि, अंतर्यामी सिंह अध्यक्ष भाजपा, श्रीनिवास मणि, जयप्रकाश निषाद, संजय तिवारी, उमेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजेश मिश्र, नीरज शाही, राजेश जायसवाल, शशि राव आदि लोगों ने बधाई दी है।