फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   jyoti of skic barhaj first in district

श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज बरहज की ज्योति ने इंटर में किया जिला टॉप

Sun, 19 Jun 2022 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
jyoti of skic barhaj first in district
श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज बरहज की ज्योति ने इंटर में किया जिला टॉप
विज्ञापन

देवरिया। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज बरहज आश्रम की छात्रा ज्योति राजभर ने 91.40 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया है। जेडीजीएस इंटर कॉलेज भटनी की सारिका शर्मा 88.80 प्रतिशत के साथ दूसरे एवं श्रीकृष्ण शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज भलुअनी की छात्रा श्रुति गोंड 88.20 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर आईं।
जिले की सूची में इनके अलावा कलिंद इंटर कॉलेज खरजरवा की आंचल 87.60, इंदिरा गांधी बालिका इंटर कॉलेज सलेमपुर की प्रतिभा सिंह 87.60, बीजीएम क्रिस्चियन इंटर कॉलेज के मु.शाहिद अंसारी 87.40, श्रीकृष्ण शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज भलुअनी की ज्योति गोंड 87.40, उदासी प्रसाद इंटर कॉलेज बनरही प्यासी की अंजू यादव 87, भारत भारती श्रीयमुना जगन्नाथ इंटर कॉलेज परसिया वंशी की प्रिया गुप्ता 86.80, सीएस मेमोरियल इंटर कॉलेज बेलकुंडा बनस्पति बाजार की सुधा यादव 86.60, बंधूनाथ इंटर कॉलेज मायापुर इमिलिया की रश्मि तिवारी 86.40, श्रीमती गुजराती देवी इंटर कॉलेज धूसवा की अमृता तिवारी 86.40, भारत भारती श्री यमुना जगन्नाथ इंटर कॉलेज परसिया वंशी की रोशनी गोंड, श्रीकृष्ण इंटर एसएस इंटर कॉलेज भलुअनी की पल्लवी यादव 86.20 प्रतिशत अंकों के साथ सर्वश्रेष्ठ दस की सूची में शामिल रहे।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण शिक्षण संस्थान में छात्राओं के साथ जताई खुशी
यूपी बोर्ड की इंटर परीक्षा में जिले की टॉप टेन सूची में तीन छात्राओं के आने पर श्रीकृष्ण शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज भलुअनी में तीनों को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

माडर्न सिटी मांटेसरी के इंटर में साक्षी आई अव्वल
विद्यालय के इंटर परीक्षा परिणाम में साक्षी ठाकुर ने 80.40, शिवांगी गुप्ता 80.40 प्रतिशतक अंक पाया। इसके अलावा राजीव यादव, अंशिका तिवारी, प्रिया सिंह, संस्कृति दूबे, कृष्णा वर्मा ने भी बेहतर अंक पाया है।

कलिंद में आंचल और दीनदयाल में अहमद ने किया इंटर में टॉप
कलिंद इंटर कॉलेज में आंचल 87.6, अदिती सिंह 83.8, अनिंदिता पांडेय 82.2, आंचल विश्वकर्मा 82.2, आंचल सिंह 82, जूही यादव 82, श्वेता सिंह 81.2 प्रतिशत अंक पाया है। अंकित, प्रिया सिंह, एजाज हुसैन, अरशद अंसारी ने भी अच्छे अंक हासिल किए हैं। दीनदयाल इंटर कॉलेज न्यू कालोनी में मो.अहमद रजा 83.4, आदित्य संस्कार श्रीवास्तव 82.8, निखिल दीक्षित 81.61 प्रतिशत अंक हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed