फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Justice was not served, instead an FIR was registered.

Deoria News: न्याय तो मिला नहीं, उल्टे दर्ज हो गई एफआईआर

Mon, 29 Dec 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 29 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Justice was not served, instead an FIR was registered.
बरहज। स्कूल बस की चपेट में आकर मृत युवक के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर 24 दिसंबर को विरोध-प्रदर्शन करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज हो गई है। ये सभी लोग न्याय की मांग कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने इन्हीं लोगों पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस ने सड़क जाम करने के आरोप में 57 नामजद और 150 अज्ञात लोगों पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने फोटो के जरिए प्रदर्शनकारियों की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में खलबली और नाराजगी है।
विज्ञापन

नगरपालिका कार्यालय के निकट छह दिसंबर को सड़क हादसे में जयनगर-गौरा निवासी रतन सोनकर पुत्र गुड्डू सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सीएचसी ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मामले को लेकर कुछ दिन पहले 100 से अधिक की संख्या में महिला-पुरुषों ने मुख्य चौक पर जाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि बस मालिक और पीड़ित परिवार के बीच एक समझौता हुआ था, लेकिन बस मालिक समझौते से मुकर गया था। जिस पर लोग पुलिस पर लापरवाही का आरोप मढ़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में एसआई संतोष कुमार यादव की तहरीर पर पुलिस ने पुराना बरहज निवासी अमित जायसवाल, गौरा के अमरजीत सोनकर, गुड्डू सोनकर, दुर्गेश सोनकर, गोलू, अशोक, हुकुम, राजा, गोलू, प्रदीप, कृष्णमुरारी, विशाल, तेजू, कृष्णा, जितेंद्र, रामबाबू, लोकनाथ, तिवारीपुर-बरगइयां के लव सोनकर, गोविंद, राकेश, प्रदुम्न, किशन, सन्नी, जयनगर आकाश सोनकर, करन सोनकर, प्रमोद सोनकर, मनोज, गोलू पुत्र राजकुमार, अनिल सोनकर, गोलू सोनकर, हृदया, ज्ञानू, राहुल, सचिन, विशाल सोनकर, राजकिशोर, छठ्ठू, भीगन, करन, सचिन, जितेंद्र, रोशन, मनोज, धर्मेंद्र, रामबाबू, विशाल, सोनू, पंकज पुत्र सुमेर, पंकज पुत्र बबलू, भोला, मुन्ना, आशु, रंजीत, श्रवण, हैदर, सोहित, कस्बा के पुष्पेंद्र सहित 100-158 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि 24 दिसंबर को बिना किसी अनुमति के भारी संख्या में लोगों ने सड़क जाम किया था। जिससे आवागमन प्रभावित हो गया था। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि एफआईआर दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed