{"_id":"628a7f2bf46eb94fad531328","slug":"jump-into-river-daughter-died-and-mother-saved-salempur-news-gkp437789415","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी ने नदी में कूद कर दी जान, बचाने के लिए मां ने लगाई छलांग, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी ने नदी में कूद कर दी जान, बचाने के लिए मां ने लगाई छलांग, हालत नाजुक
विज्ञापन

सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के देवरिया उर्फ श्यामपुर गांव के समीप शनिवार की रात बाजार से लौट रही किशोरी छोटी गंडक नदी में कूद गई। बेटी को बचाने के लिए मां ने छलांग लगा दी। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने मां-बेटी को नदी में देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बाहर निकलवाया तो किशोरी की मौत हो चुकी थी। महिला को सीएचसी पहुंचाया गया। उसका इलाज चल रहा है। होश में आने पर महिला ने पुलिस को आपबीती सुनाई। बताया जाता है कि मानसिक रूप से कमजोर पिता की मारपीट से क्षुब्ध होकर बेटी ने खतरनाक कदम उठा लिया।
भाटपाररानी थाना क्षेत्र के पड़री उमान गांव निवासी मृत्युंजय तिवारी नगर के शिक्षक कॉलोनी में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं। मृत्युंजय तिवारी के मुताबिक, शनिवार की शाम करीब पांच बजे उनकी पत्नी संगीता तिवारी (42) व बेटी आराध्या तिवारी (11) सब्जी लेने बाजार निकलीं। रात नौ बजे तक घर नहीं लौटीं तो कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर इसकी सूचना दी। कोतवाली पुलिस तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि एक किशोरी और एक महिला नदी में डूब रही हैं। कोतवाल नवीन कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकलवाया। किशोरी की मौत हो गई थी और उसकी मां पानी में रहने से कांप रही थी, लेकिन कुछ बोल नहीं रही थी। प्राथमिक उपचार के बाद होश में आने पर संगीता तिवारी ने बताया कि हम दोनों सब्जी लेने के बहाने घर से निकले थे। बेटी के साथ हम नदावर पुल पर पहुंच गए। बेटी नदी में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए मैं भी नदी में कूद गई। काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद मैंने भी जान देने का प्रयास किया, लेकिन मैं बच गई। अब दुनिया में मेरा कोई नहीं रहा। उधर, महिला का पति कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में अपहरण का आरोप लगाया है। कोतवाल नवीन कुमार मिश्र बताया कि महिला का पति मानसिक रूप से बीमार है। उसका इलाज चलता है। पति से विवाद के बाद महिला अपनी बेटी के साथ नदी में छलांग लगाई थी।
इकलौती बेटी को बचाने में नाकाम रही संगीता
सलेमपुर। नगर के एक निजी स्कूल की छठी की छात्रा छोटी गंडक में छलांग लगा दी। इकलौती बेटी को अपने आंख के सामने काल के गाल में जाते देख उसकी मां खुद नदी में छलांग लगा दी, लेकिन उसे बचा नहीं सकी। मौत की खबर मिलते ही संगीता का रो-रो कर बुरा हाल है। उधर, पिता को बेटी की मौत का सदमा लग गया है। वह क्या बोल रहे हैं, उन्हें खुद नहीं पता है।