फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Jugal Kishore became the president of the Bar Association

Deoria News: बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने युगल किशोर

Thu, 12 Feb 2026 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Jugal Kishore became the president of the Bar Association
जीआईसी में यूपी बोर्ड कला की उत्तरपु​स्तिकाएं उतारते कर्मचारी, फोटो संवाद
देवरिया। सदर तहसील बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर बुधवार को चुनाव हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर युगुल किशोर तिवारी चुने गए। इन्होंने 14 मतों से अपने प्रतिद्वंदी अजय कुमार द्विवेदी को हराया। युगुल किशोर पांचवीं बार अध्यक्ष चुने गए हैं।
विज्ञापन

सदर तहसील सभागार में सुबह से ही चुनाव को लेकर गहमागहमी रही। चार पदों पर चुनाव हुए। मतदान के बाद गणना हुई तो अध्यक्ष पद के लिए युगुल किशोर तिवारी को 78 मत मिले। इनके प्रतिद्वंदी अजय कुमार द्विवेदी को 64 मत मिले।
विज्ञापन

एक मत अवैध घोषित हुआ। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 70 मत पाकर रामछबीला यादव विजयी हुए। 59 मत पाकर बृजेश मिश्र दूसरे स्थान पर रहे। दो मत अवैध घोषित हुआ। मंत्री पत्पर विजय सेन यादव 73 मत पाकर विजयी रहे। दूसरे स्थान पर रहे प्रमोद कुमार मणि त्रिपाठी को 70 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पद पर शशिभूषण पांडेय 75 मत पाकर विजयी रहे। अरविंद आर्य 67 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त मंत्री पद 88 मत पाकर रजत कुमार श्रीवास्तव विजयी रहे। मुहम्मद शाकिर 54 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। एक मत अवैध घोषित हुआ। कोषाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार, आडिटर पद पर विष्णु प्रकाश गुप्ता चुने गए।
कार्यकारिणी सदस्य पद पर अतुल अस्थाना, इमराज अहमद, नाजिर अहमद, पूजा पांडेय, सुरेंद्र कुमार निषाद निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed