फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Jewelry stolen by breaking into house in broad daylight

Deoria News: दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर गहने चोरी

Fri, 08 May 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 08 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Jewelry stolen by breaking into house in broad daylight
खामपार। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के चकिया कोठी में शुक्रवार को दिन दहाड़े चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर गहनों पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने पर भवानी छापर पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। करजनिया गांव निवासी यूनुस मंसूरी चकिया कोठी-भवानी छापर मुख्य मार्ग के किनारे मकान बनवाकर परिवार सहित रहते हैं। उनका मकान चकिया कोठी पुलिस चेक पोस्ट से साै मीटर की दूरी पर है। यूनुस मंसूरी ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे वह चकिया कोठी चौराहे स्थित अपनी दुकान पर चले गए थे। उनकी पत्नी घर के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगाकर बकरी चराने चली गई थीं। दो घंटे बाद जब वह वापस लौटीं तो घर का ताला खुला देख उन्हें शक हुआ। चौकी इंचार्ज ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed