फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Jewellers symbolic of Finance will Brhmbhoj

वित्तमंत्री का प्रतीकात्मक ब्रह्मभोज करेंगे ज्वेलर्स

Wed, 06 Apr 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Wed, 06 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Jewellers symbolic of Finance will Brhmbhoj
शहर के मालवीय रोड पर सराफा करोबारियों ने धरना दिया।
देवरिया में केंद्र सरकार की ओर से सराफा कारोबारियों के आंदोलन को संज्ञान में न लेने पर उनका गुस्सा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को मालवीय रोड पर जनपद सर्राफा मंडल की ओर से 34वें दिन भी धरना जारी रहा। सराफा कारोबारियों ने मंगलवार को वित्त मंत्री अरूण जेटली के प्रतीकात्मक ब्रह्मभोज का आयोजन करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शंखपाल सर्राफ ने कहा कि सोमवार की पूर्ण बंदी ने साबित हो गया कि प्रदेश की जनता केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण गुस्से में है। प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सर्राफ ओर वासुदेव वर्मा ने कहा कि वित्त मंत्री अरूण जेटली का प्रतीकात्मक अशुभ ब्रह्मभोज के लिए 36 काले कुत्ते की खोज की जा रही है। 
विज्ञापन

 अजय वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार के रवैये के कारण छोटे कारीगरों में निराशा है। उनके भीतर आत्मघाती विचार आ रहे हैं। मंत्री उमाशंकर, अरविंद वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों से व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। इतने लंबे समय से चल रहे आंदोलन का सरकार संज्ञान में नहीं ले रही है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामायण राव ने सराफा कारोबारियों के आंदोलन का समर्थन किया। धरने में धनजी, रमाशंकर, सुरेंद्र प्रताप, प्रह्लाद, सुनील, पंकज, कैलाश, संतोष, गगन, ज्योति, राकेश, भीम, रमेश, मुन्ना, श्रीकांत, रंजन, ऋषिकेश, हृदयनारायण जायसवाल, जवाहर, सत्यप्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed