फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Jewellers have besieged the minister

ज्वेलर्स ने केंद्रीय मंत्री का घेराव किया

Sun, 27 Mar 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sun, 27 Mar 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Jewellers have besieged the minister
ज्वैलरों ने मंत्री की गाड़ी रोकी।
देवरिया में सराफा मंडल और स्वर्णकार संघ ने रविवार को देवरिया में केेंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र का घेराव किया। उनका कहना था कि उत्पाद शुल्क की अनिवार्यता से कारोबार ठप हो जाएगा। कलराज मिश्र ने वित्त मंत्री अरुण जेटली से इस संबंध में बात कर मामले को सुलझाने का भरोसा दिलाया। वहीं सलेमपुर में भी सराफा व्यापारियों ने कलराज मिश्र का घेराव किया और नारेबाजी की। वह गोद लिए अपने गांव पयासी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सलेमपुर के रास्ते देवरिया जा रहे थे।
विज्ञापन


सराफा कारोबारियों ने रविवार को भी मालवीय रोड ओवरब्रिज स्थित धरना स्थल पर विरोध प्रदर्शन जारी रखा। कारोबारियों का कहना था कि सरकार व्यापारियों के प्रति उदासीन है। अब तक इतना अधिक बंदी कभी नहीं रही है। इसके बावजूद सरकार कोई पहल नहीं कर रही है। शाम चार बजे केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र के आगमन की जानकारी पाकर कारोबारियों ने जुलूस निकाला। हाथों में तख्तियां लिए कारोबारी सुभाष चौक पर पहुंचें। इसके बाद सिविल लाइंस होते हुए जिला पंचायत स्थित केेंद्रीय मंत्री कलराज के कार्यालय के सामने पहुंचें। यहां पर सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की। इसके बाद केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र का घेराव किया। केंद्रीय मंत्री ने स्वर्णकारों को इस मुद्दे पर वित्त मंत्री अरुण जेटली से बात करने की बात कहकर आश्वस्त किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सकारात्मक माहौल बनाया जाएगा, उम्मीद है कि वित्त मंत्री बेहतर फैसला करेंगे। इसके बाद स्वर्णकार वापस लौट गए। विरोध प्रदर्शन में अजय वर्मा, हृदय नारायण जायसवाल, पंकज वर्मा, वासु सोनी, संजू सोनी, ऋषि वर्मा, हीरानंद वर्मा, ऋषिकेश मिश्र, विजय वर्मा, सुबाष सराफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सलेमपुर में प्रदर्शन कर रहे सराफा व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री के काफिले को ओवरब्रिज के पास घेर लिया और नारेबाजी करने लगे। केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर व्यापारियों ने अपनी मांगों का पत्रक दिया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने विचार करने की बात कही। घेराव के समय केंद्रीय मंत्री के साथ सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा भी उनके वाहन में मौजूद रहे। इस दौरान सराफा संघ के अध्यक्ष रमानंद वर्मा, मनीष वर्मा, राजा वर्मा, अशोक, दीपक वर्मा, 
आशीष वर्मा, अमन वर्मा, गोलू, विनोद ठठेरा, सोनू वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed