{"_id":"6207f5c1cddd33068f3dbaab","slug":"je-of-irrigation-department-died-in-accident-deoria-news-gkp4267400116","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में सिंचाई विभाग के जेई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में सिंचाई विभाग के जेई की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में सिंचाई विभाग के जेई की मौत
देवरिया। सिंचाई विभाग गोरखपुर में तैनात जेई शुक्रवार की रात सदर कोतवाली के कठिनइया-बेलडाड़ मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल भेजवाया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के सझवार गांव निवासी राजेश्वर गुप्ता (48) शाम को पिता की तबीयत खराब होने की सूचना पर गोरखपुर से बाइक से निकले। परिजनों के अनुसार, रात में करीब आठ राजेश्वर ने पत्नी को फोन कर बताया कि गौरी बाजार में एक रिश्तेदार के घर भोजन के बाद घर आएंगे। रात करीब दस बजे घायलावस्था में कठिनइया गांव के पास मोड़ पर पड़े थे। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया, जहां उनकी मौत हो गई। परिजनों को यह समझ में नहीं आ रहा था कि जेई रुद्रपुर की तरफ मोड़ की तरफ कैसे पहुंच गए। उनको गौरी बाजार से सीधे जिला मुख्यालय होते हुए गांव आना था। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की शाम शव घर पहुंचे तो गांव का माहौल गमगीन हो गया।