फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   jawahar navoday vidyalay,entrance test on 29 april

देवरिया मेें 29 अप्रैल को 16 केंद्रों पर होगी जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा

Tue, 08 Feb 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
jawahar navoday vidyalay,entrance test on 29 april
देवरिया मेें 29 अप्रैल को 16 केंद्रों पर होगी जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

देवरिया। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश परीक्षा की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। जिले में कुल 16 केंद्रों पर परीक्षा होगी। विभिन्न विकास खंडों से 7,559 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
मंगलवार को डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय मेहड़ा पुरवा की प्रधानाचार्य की ओर से अवगत कराया गया है कि कक्षा छह के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 29 अप्रैल को होगा। परीक्षा सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक होगी। कोविड-19 की वर्तमान परिस्थिति में गृह मंत्रालय की ओर से प्राप्त निर्देश के अनुसार, पूर्व सत्र वर्ष 2021 की परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। 12 परीक्षार्थी पर एक कक्ष निरीक्षक की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि केंद्रों की सूची प्रधानाचार्य नवोदय विद्यालय को भेज दी गई है।
विज्ञापन

विकास खंडवार बनाए गए केंद्र
बैतालपुर विकास खंड में लाला करमचंद थापर इं.कॉ. बरारी, गौरीबाजार में चंद्रशेखर आजाद इं.कॉ.देवगांव एवं बाहर सिंह श्रीनेत इं.कॉ.इंदुपुर, देसही देवरिया में पं.जगत नारायण इं.कॉ.पकड़ी वीरभद्र, पथरदेवा में अशोक इं.कॉ.डुमरी रामपुर कारखाना, रामपुर कारखाना व तरकुलवा के लिए बाबू राम इंटर कॉलेज भुजौली, देवरिया सदर के लिए जीआईसी, बीआरडी इं.कॉ., एसएसबीएल इं.कॉ., रुद्रपुर व बरहज के लिए सतासी इं.कॉ.रुद्रपुर, भलुअनी व बरहज के लिए ज्ञानप्रकाश इं.कॉ. व बाबा गयादास टेक्निकल इं.कॉ.बरहज, भाटपाररानी व बनकटा के लिए बीआरडी कृषक इं.कॉ., भटनी में सुभाष इं.कॉ., सलेमपुर में बापू इं.कॉ., भागलपुर व लार क्षेत्र के लिए ओकेएम इं.कॉ. को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed