फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   jam in medical college way

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी तक जाने में जाम बड़ी बाधा

Sat, 11 Dec 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
jam in medical college way
मेडिकल कॉलेज रोड पर जाम में फसा एम्बुलेंस। संवाद - फोटो : DEORIA
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी तक जाने में जाम बड़ी बाधा
विज्ञापन

अस्पताल रोड पर अतिक्रमण के कारण लग रहा है जाम
जाम में फंस रहीं एंबुलेंस, मरीजों को हो रही है दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बस स्टेशन के मोड़ के पास अक्सर जाम लगने के कारण मेडिकल कॉलेज रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग जाने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन जाम में एंबुलेंस फंस जा रही हैं। कॉलेज रोड पर अतिक्रमण होने की वजह से दिन में कई बार जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है।
बस स्टेशन से मुड़कर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी और महिला अस्पताल को जाने वाली एंबुलेंस इन दिनों जाम में फंस रहीं हैं। हर रोज लगने वाले जाम के कारण एसपी कार्यालय से बस स्टेशन और मेडिकल कॉलेज रोड पर वाहनों की लंबी कतार लगने से मरीजों को इमरजेंसी में पहुंचने में देरी हो जा रही है। महज तीन से चार सौ मीटर की दूरी में कई जगहों पर जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं गौरी बाजार, हाटा रोड, कसया रोड की तरफ से आने वाली एंबुलेंस को शहर में सुभाष चौक, डीएम आवास, जिला पंचायत गेट, बस स्टेशन के पास कई जगहों पर डिवाइडर कट पर और मोड़ होने पर मरीजों के जाम में फंसने से इमरजेंसी में पहुंचने में देरी हो रही है। इमरजेंसी के डॉक्टर रोहित सिंह और डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि दिन में जाम लगने से एंबुलेंस और निजी वाहनों से आने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज रोड की फुटपाथ पर दुकानें लगी होने के कारण सड़क संकरी हो गई है। इतना ही नहीं फुटपाथ पर निजी बसें हमेशा खड़ी रहती हैं। इसके कारण दो चारपहिया वाहनों को एक साथ सड़क पर चलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो अतिक्रमण के कारण ही लोगों के वाहन सड़क पर खड़े होने से भी जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज परिसर में वाहन पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण परिसर में भी वाहन बेतरतीब खड़े रहते हैं। इसकी वजह से कई बार ओपीडी तक पहुंचने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। परिसर की स्थिति यह है कि बाइक और चारपहिया वाहन लोग मनमर्जी से खड़ा कर देते हैं। इस संबंध में सीओ श्रीयश त्रिपाठी अतिक्रमण हटवाने के लिए नगर पालिका से बात की जाएगी। जाम न लगे, इसके लिए चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। सड़क पर खड़े वाहनों का अभियान चलाकर चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed