फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Jackfruit from Assam and Bengal for Holi... Paneer from Gorakhpur

Deoria News: होली के लिए असम-बंगाल से आया कटहल....गोरखपुर से पनीर

Mon, 02 Mar 2026 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Jackfruit from Assam and Bengal for Holi... Paneer from Gorakhpur
देवरिया। होली को लेकर बाजार में खरीदारी चरम पर पहुंच गई है। रंग, अबीर-गुलाल, कपड़े, मिठाई आदि की खरीदारी के बाद अब सारा जोर खाने पर है। मांसाहारी लोग जहां मुर्गे-बकरे के जुगाड़ में लगे हैं तो वहीं शाकाहारी लोग कटहल की तलाश में लग गए हैं। खासतौर पर पनीर, कटहल और मशरूम की खपत को देखते हुए कारोबारियों ने पहले से ही स्टॉक जुटा लिया है। चर्चा है कि असम और पश्चिम बंगाल से कटहल की बड़ी खेप मंडियों में पहुंच गई है। बाजार में फुटकर में कटहल 100 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर बिक रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा मशरूम और पनीर की मांग भी काफी बढ़ गई है। शाकाहारी लोग अपने घरों में मेहमानों के स्वागत के लिए पनीर और मशरूम की सब्जी बनाने की तैयारी कर रहे हैं। मशरूम तो भरपूर मात्रा में उपलब्ध है, लेकिन असल मारामारी पनीर को लेकर है। होली के लिए गोरखपुर के खजनी और आजमगढ़ से पनीर की खेप आने की संभावना है। इसके लिए दुकानदारों ने एडवांस बुकिंग भी कर ली है।
विज्ञापन

पनीर विक्रेता राजेंद्र यादव और किशुनदेव का कहना है कि त्योहार के दिन भागदौड़ से बचने के लिए ग्राहकों ने पहले ही पूरा पैसा देकर बुकिंग कराई है। हम लोगों ने उसी के अनुरूप ऑर्डर दिया है। एक दुकानदार ने बताया कि त्योहार से पहले ही करीब 30 प्रतिशत माल की बुकिंग हो गई है। शेष लोग बुधवार की सुबह सीधे दुकान पर ही पनीर लेने पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बकरे और मुर्गे के दाम बढ़े
होली बुधवार को होने के चलते नॉनवेज खाने वाले लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है। खाने में कोई कमी न रह जाए, इसलिए लोग इसकी बकरे और मुर्गे की एडवांस बुकिंग करने लगे हैं। इसका फायदा उठाते हुए दुकानदारों ने सोमवार को दाम बढ़ा। देवरिया शहर में खड़ा मुर्गा 180 रुपये प्रति किलोग्राम व मुर्गे का मीट 220 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया, जबकि एक दिन पहले तक यह 160-200 रुपये प्रति किलोग्राम था। बुधवार को इसका रेट 250 रुपये प्रति किलोग्राम हो जाने की उम्मीद है। वहीं बकरे का रेट भी 550 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर सोमवार को 650 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था। बुधवार को यह 750 रुपये प्रतिकिलोग्राम के भाव तक पहुंच जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed