फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Instructions to keep a close watch on history-sheeters and criminals of border area

Deoria News: हिस्ट्रीशीटरों और बार्डर क्षेत्र के बदमाशों पर पैनी नजर रखने का निर्देश

Fri, 22 Dec 2023 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 22 Dec 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Instructions to keep a close watch on history-sheeters and criminals of border area
- महिला हेल्प लाइन डेस्क पर मौजूद सिपाहियों से बोले आईजी निडर होकर जनता की फरियाद को सुनें
विज्ञापन

- पुलिस लाइन में निरीक्षण के बाद लार थाने पहुंचे आईजी ने की वार्षिक समीक्षा, इंस्पेक्टर को दी हिदायत
- थाने में दलालाें को प्रश्रय न दे पुलिस कर्मी, पीड़ित की सीधे सुने फरियाद
देवरिया। गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जे रविंद्र गौड़ शुक्रवार को सुबह पुलिस लाइन पहुंचे। सलामी लेने के बाद निरीक्षण किए। इसके बाद वह लार थाने पर पहुंचे और तीन घंटे तक वार्षिक समीक्षा की। इस दौरान लार इंस्पेक्टर को हिदायत देते हुए विवेचना निस्तारण में तेजी लाने को कहा। हिस्ट्रीशीटरों और बार्डर क्षेत्र के बदमाशों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। महिला हेल्प डेस्क पर तैनात सिपाहियों से जानकारी लेने के दौरान एक सिपाही बोली कि सर क्षेत्र में जाने पर हम लोगों से कोई डरता नहीं है। इस पर उन्होंने हौसला आफजाई करते हुए कहा कि क्षेत्र में जाओ तो नीडर होकर जनता से सीधे मिलकर उनकी फरियाद को सुनें। दलालों को प्रश्रय न दें, उनके माध्यम से आने वाली बातों पर ध्यान न दें।
पुलिस लाइन में सुबह पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक ने परेड की सलामी लेने के बाद प्रशासनिक भवन, क्वाटर गार्ड, परिवहन शाखा, डायल 112 कार्यालय, भोजनालय, बैरक का निरीक्षण किए। साफ-सफाई के अलावा सामानों व अभिलेखों को व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया। इसके बाद वह करीब 11.35 बजे लार थाने पर पहुंचे। वार्षिक समीक्षा के दौरान इंस्पेक्टर कक्ष, भोजनालय, महिला हेल्प डेस्क पर आई शिकायतों, सीसीटीएनएस कार्यालय तथा परिसर में चलते निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया
विज्ञापन

ॉ। दंगा नियंत्रण उपकरणों, शस्त्रों की सफाई पर जोर दिया। ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक की। कहा कि गांव में कोई भी छोटी-बड़ी घटना हो तो पुलिस तक पहुंचाएं, क्योंकि आप लोग पुलिस के अभिन्न अंग होते हैं। गोपनीय सूचनाओं को पता करें और बीट सिपाहियों तक पहुंचाएं। दरोगा, मुख्य आरक्षी, महिला व पुरुष बीट सिपाहियों से कहा कि अपने क्षेत्र में जाकर चौपाल लगाएं और लोगों की समस्याओं का निस्तारण करें। महिला सिपाहियों से कहा कि क्षेत्र में जाकर हर गांव में जाकर महिला मित्र बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी पर जोर देते हुए कहा कि क्षेत्र में इनके संपर्क में रहने वाले लोगों पर भी नजर रखें। बिहार बार्डर का थाना होने के कारण अपराधिक गतिविधियां अधिक रहती हैं, इसको लेकर सर्तक रहें। अवलोकन में रजिस्टर में मिली कमियों को सुधारने के निर्देश दिए। कहा कि थाने पर आने वाले फरियादियों से पुलिस कर्मी सीधे मिलें। दलालों को प्रश्रय न दें। उन्होंने ग्राम प्रहरियों को कंबल वितरित किया। इस दौरान एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ दीपक शुक्ला, सीओ अंशुमन श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर कपिलदेव चौधरी, लिपिक भुनेश कुमार राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed