फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Instructions for quality disposal of complaints

Deoria News: शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

Sun, 01 Mar 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 01 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Instructions for quality disposal of complaints
पड़रौना। कोतवाली पडरौना में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में डीएम महेंद्र सिंह तंवर एवं एसपी केशव कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अधिकारियों ने उपस्थित शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। एसपी केशव कुमार ने निर्देशित किया कि जिन मामलों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है, उन पर आख्या लगाकर तत्काल संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया जाए, ताकि समय से उचित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। अधिकारियों ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने की हिदायत देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाना आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु थाना समाधान दिवस में उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर गंभीरता से विचार कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed