फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Inspection of OPD, instructions to the staff to remain in uniform

Deoria News: ओपीडी का किया निरीक्षण, कर्मियों को यूनिफाॅर्म में रहने के निर्देश

Thu, 23 Oct 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 23 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Inspection of OPD, instructions to the staff to remain in uniform
ओपीडी में चिकित्सक को निर्देश देतीं प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल। संवाद       
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने बुधवार को निरीक्षण किया। इसमें मिली कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश प्राचार्य ने दिए। इस दौरान पूरा ओपीडी व इमरजेंसी अलर्ट रहा। प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल सबसे पहले इमरजेंसी पहुंचीं। यहां पर कुछ कर्मचारी बिना आईडी कार्ड के कार्य कर रहे थे। उन्हें यूनिफाॅर्म और आईडी कार्ड के साथ ड्यूटी करने की हिदायत दिया। इसके बाद प्राचार्य ओपीडी पहुंचीं।
विज्ञापन

वहां हड्डी रोग विभाग, नाक कान गला रोग विभाग, नेत्र रोग विभाग, सर्जरी, टीबी व श्वास रोग विभाग, मानसिक रोग विभाग, मेडिसीन विभाग की ओपीडी का निरीक्षण किया। मेडिसीन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ओंकार मिश्र एप्रन नहीं पहने थे।
विज्ञापन

इस पर प्राचार्य ने उन्हेंं गणवेश में बैठकर मरीजों को देखने को कहा। साथ ही सभी बिना एप्रन के मिले अन्य चिकित्सकों, जेआर, एसआर को निर्धारित गणवेश में ड्यूटी करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रत्येक ओपीडी में डॉक्टर और कर्मचारियों से कामकाज में आने वाली दिक्कतों की जानकारी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक एक्जिट दरवाजे का हैंडल टूटा पाए जाने पर इसको दुरुस्त करवाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सीएमएस डॉ. एचके मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed