{"_id":"6122920c8ebc3e79ac5314f6","slug":"injured-in-road-accident-died-in-hospital-deoria-news-gkp406415834","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत
विज्ञापन

खामपार। सड़क हादसे में घायल खैराट गांव निवासी युवक की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
एक सप्ताह पूर्व खैराट गांव निवासी आकाश साहनी, अभिषेक यादव नितेश कुमार मोटरसाइकिल पर सवार हो किसी कार्य से लार जा रहे थे। अभी वह लार बाजार के चनुकी तिराहे तक पहुंचे थे कि उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद वह तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान हालत बिगड़ती देख डॉक्टर ने तीनों को जिला चिकित्सालय भेज दिया। गंभीर रूप से घायल अभिषेक का इलाज लखनऊ केजीएमयू में चल रहा था। उसकी रविवार की दोपहर में मौत हो गई। दो भाइयों में छोटा अभिषेक घर पर ही रहता था। उसका बड़ा भाई विदेश में नौकरी करता है। जबकि पिता घर पर ही रहते हैं। इस घटना के बाद परिजनों पर विपत्ति का पहाड़ टूट गया है।