फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   injured in rampage, death in hospital

रानीघाट गांव में जमीन विवाद के लिए मारपीट में घायल अधेड़ की मौत

Thu, 05 May 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
injured in rampage, death in hospital
रानीघाट गांव में जमीन विवाद के लिए मारपीट में घायल अधेड़ की मौत
विज्ञापन

देवरिया। सदर कोतवाली के क्षेत्र के रानीघाट गांव में बुधवार की रात जमीन विवाद में हुई मारपीट में घायल वकील अंसारी की मेडिकल कालेज गोरखपुर में बृहस्पतिवार को मौत हो गई। पत्नी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर मुख्य आरोपी इस्तियाक अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।

रानीघाट गांव के वकील अंसारी (55) ने करीब डेढ़ साल पहले जमीन बैनामा कराया था। उसी जमीन के आसपास गांव के इस्तियाक अंसारी ने छह माह पहले बैनामा कराया था। बुुधवार को सदरून निशा घर पर अपने बच्चे के साथ थीं। इसी बीच इस्तियाक अंसारी गाली देने लगे। उन्होंने इसकी सूचना पति वकील अंसारी को दी। घर पहुंचने के बाद वकील ने विरोध किया तो, दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो कर जमीन पर गिर गए। आसपास के लोगों की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुुक होने पर डाक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर अनुज सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed