फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   injnred boy found near mosque

बरहज में बड़ी मस्जिद के पास खून से लथपथ मिला बालक, इंस्पेक्टर ने गोद में उठाकर बाइक से पहुंचाया अस्पताल

Thu, 09 Sep 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
injnred boy found near mosque
बरहज में बड़ी मस्जिद के पास खून से लथपथ मिला बालक, इंस्पेक्टर ने गोद में उठाकर बाइक से पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन

बरहज। आजाद नगर दक्षिणी स्थित बड़ी मस्जिद के निकट मदरसे के पास सुबह लार निवासी राफे (09) पुत्र हाफिज खून से लथपथ और बेहोश मिला। लोगों ने शोर मचाया। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने कांस्टेबल अखिलेश कुमार के सहयोग बालक को गोद में लेकर बाइक से अस्पताल पहुंचाया। बालक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल और फिर गोरखपुर रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

वृहस्पतिवार की आजाद नगर दक्षिणी स्थित बड़ी मस्जिद के निकट सुबह टहलने निकले कुछ लोगों की नजर खून से लथपथ बालक पर पड़ी। लोगों ने शोर मचाया। जानकारी होने पर मदरसे के मौलवी बाहर आ गए। उन्होंने बालक की पहचान की। घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंच गई। राफे का गोरखपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। राफे मदरसे का छात्र और मंदबुद्धि होना बताया जा रहा है। वह मदरसे में रहना नहीं चाहता था। वह छत के रास्ते मदरसे से भागकर घर जाने की कोशिश कर रहा था, जिससे गिरकर चोटिल हो गया। इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि बालक की हालत गंभीर है। वह मंदबुद्धि बताया जा रहा है। उसके होश में आने पर ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed