{"_id":"613a536f8ebc3e1eed40dbbf","slug":"inhured-in-accident-died-in-hospital-salempur-news-gkp408572824","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल प्रधानाध्यापक की मौत, शिक्षकों में शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल प्रधानाध्यापक की मौत, शिक्षकों में शोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में घायल प्रधानाध्यापक की मौत, शिक्षकों में शोक
भटनी। मंगलवार की रात सड़क हादसे में घायल प्रधानाध्यापक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह छितरौली प्राथमिक विद्यालय पर कार्यरत थे। उनके निधन से घर में कोहराम मच गया और शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई।
बलिया जिले के नगरा ब्लॉक के इंदासो गांव निवासी रमानंद प्रसाद (40) भटनी नगर के हरिकीर्तन मुहल्ले में किराए के मकान में रहते थे। मंगलवार की रात वे पक्के पुल के पास बाइक में पेट्रोल लेने जा रहे थे। किसी वाहन की चपेट से वे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग पुलिस के सहयोग से उन्हें अस्पताल ले गए। गंभीर स्थिति देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में परिवारीजन उन्हें गोरखपुर के निजी अस्पताल में ले गए। वहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। माता-पिता पांच भाइयों और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बीआरसी पर हुआ शोक सभा
भटनी। बीआरसी पर शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा के शांति के लिए प्रार्थना की। ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश दीक्षित, ओमप्रकाश शुक्ल, सुरेश यादव, अभय राय, मारुति नंदन मिश्र, राजीव रंजन मिश्र, मनोज तिवारी, रामनिवास यादव, हरिनिवास आदि उपस्थित रहे।