फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Inheritance was done by declaring a dead woman alive, accountant suspended

Deoria News: मर चुकी महिला को जिंदा बता कराई वरासत, लेखपाल निलंबित

Thu, 12 Mar 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 12 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Inheritance was done by declaring a dead woman alive, accountant suspended
सलेमपुर। ग्राम पंचायत पड़री गजराज में पंचायत भवन के लिए खरीदी गई जमीन और हाईवे के लिए निकली जमीन के असली मालिक की तो 30 साल पहले मौत हो चुकी है। गांव के प्रधान ने लेखपाल के साथ मिलकर एक महिला के नाम से फर्जी वरासत दर्ज कर दी थी।
विज्ञापन

जांच में इस खेल का खुलासा होने के बाद डीएम दिव्या मित्तल ने संबंधित लेखपाल को निलंबित कर दिया है और कानूनगो के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया है। वहीं जमीन का फर्जी वरासत कराने वाली महिला पर भी प्राथमिकी दर्ज होगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक तहसील क्षेत्र के पड़री गजराज गांव में गाटा संख्या 34 व 25 की भूमि के मूल खातेदार फेंकू पुत्र सुखन थे, जिनकी करीब 30 साल पहले मौत हो चुकी है। उनकी पत्नी माया देवी की भी काफी पहले ही मौत हो चुकी है। जमीन का कोई विधिक वारिस नहीं बताया है। दो साल पहले हाईवे निर्माण के लिए जब जमीनों का अधिग्रहण हो रहा था, तब लेखपाल अजय कुमार यादव की नजर इस जमीन पर पड़ी। उसने ग्राम प्रधान इंदू देवी के पति रामप्रताप से इस पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed