{"_id":"6a2ef5e931bc2648b90e41c4","slug":"indian-embassy-receives-shivanands-body-seeks-documents-from-family-deoria-news-c-208-1-deo1011-184595-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भारतीय दूतावास को मिला शिवानंद का शव, परिवार से मांगे दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भारतीय दूतावास को मिला शिवानंद का शव, परिवार से मांगे दस्तावेज
Mon, 15 Jun 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैकौली। सुरौली गांव निवासी शिवानंद चौरसिया का शव ओमान स्थित भारतीय दूतावास को मिल गया है। दूतावास ने परिवार से पहचान संबंधी आवश्यक दस्तावेज मांगे हैं।
दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद उन्हें दोबारा निर्धारित ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा। इसके बाद एनओसी तैयार की जाएगी और सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शिवानंद का शव दो से तीन दिन में भारत भेज दिया जाएगा।
रविवार को भारतीय दूतावास की ओर से शिवानंद के छोटे भाई रामप्रवेश चौरसिया के मोबाइल पर कॉल कर आवश्यक दस्तावेज ईमेल के माध्यम से भेजने के लिए कहा गया। हालांकि, भाई की मौत के गम में डूबे रामप्रवेश चौरसिया फोन पर बातचीत करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। इसके बाद शिवानंद के मामा अजय कुमार चौरसिया ने दूतावास अधिकारियों से बात की और पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली।
विज्ञापन
शिवानंद की मौत की खबर के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। परिजन लगातार शिवानंद का शव घर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं ताकि अंतिम दर्शन के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जा सके।
सात घंटे के इंतजार के बाद आया ओमान से फोन, शिवानंद के शव के भारत आने की जानकारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे परिजन : पैकौली। शिवानंद चौरसिया के परिवार के लिए रविवार का दिन बेहद बेचैनी और इंतजार भरा रहा। सुबह 7:30 बजे से ही छोटे भाई रामप्रवेश चौरसिया समेत पूरे परिवार की निगाहें मोबाइल फोन पर टिकी थीं। घर के दरवाजे पर बैठे परिजन बार-बार फोन की स्क्रीन देख रहे थे। दोपहर बाद पौने तीन बजे शिवानंद के छोटे भाई रामप्रवेश के फोन पर दूतावास से फोन कॉल आया।
शनिवार को ओमान स्थित भारतीय दूतावास से आए फोन में परिवार को बताया गया था कि रविवार सुबह आठ बजे संपर्क कर आगे की जानकारी दी जाएगी। इसी उम्मीद के सहारे पूरी रात परिवार ने काटी थी।
सभी को विश्वास था कि सुबह होते ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि शिवानंद का शव कब भारत पहुंचेगा। सुबह साढ़े सात बजे से ही पहले ही परिजन फोन आने के इंतजार में बैठ गए।