फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Inami Abhishek arrested for Rs 25,000 accused in brick kiln murder case

Deoria News: पत्थर उखाड़ने वाले पर एफआईआर का आदेश

Sun, 19 Jul 2026 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Inami Abhishek arrested for Rs 25,000 accused in brick kiln murder case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शनिवार को सलेमपुर में आयोजित समाधान दिवस में डीएम ने पैमाइश का पत्थर उखाड़ने वाले के लखिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।
इस दौरान धारा-24 एवं धारा-116 से संबंधित कई प्रकरण प्रस्तुत हुए, जिन्हें आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित किया गया। फरियादी रामेश्वर यादव, मीरा देवी एवं रामाश्रय यादव के प्रकरण में कानूनगो एवं लेखपाल द्वारा पैमाइश के उपरांत भी विपक्षियों द्वारा सीमा-चिह्न (पत्थर) उखाड़े जाने की शिकायत पर डीएम ने संबंधित मामले में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। सुभावती देवी, कमलावती देवी, अनीता गुप्ता, नीतू देवी, तेतरी देवी सहित अन्य आवेदकों ने डीएम के समक्ष अंत्योदय राशन कार्ड बनाए जाने का अनुरोध किया। डीएम के निर्देश पर तेतरी देवी का अंत्योदय राशन कार्ड मौके पर ही उपलब्ध करा दिया गया।
वहीं अन्य आवेदकों के संबंध में पात्रता का परीक्षण कर नियमानुसार अंत्योदय कार्ड जारी करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।
डीएम ने कहा कि आईजीआरएस के सभी प्रकरणों की कानूनगो एवं लेखपाल नियमित समीक्षा करें तथा धारा-24 से संबंधित कोई भी पत्रावली लंबित न रहे। उन्होंने पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम को आपसी समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 239 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 25 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 214 प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 109, पुलिस विभाग की 40, विकास विभाग की 25, शिक्षा विभाग की 4, स्वास्थ्य विभाग की 7, समाज कल्याण विभाग की 11 तथा अन्य विभागों की 43 शिकायतें शामिल रहीं। इस दौरान सीएमओ एके गुप्ता, एसडीएम सलेमपुर क्षितिज द्विवेदी, तहसीलदार अलका समेत सभी विभागाें के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed