{"_id":"6720da69d9e9eaa2a40e6f6c","slug":"in-deoria-thieves-stole-jewelery-worth-more-than-rs-5-lakh-from-a-shop-by-breaking-the-shutters-2024-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दुकान का शटर तोड़ चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवरात, पुलिस जांच में जुटी-धनतेरस व्यापार की थी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दुकान का शटर तोड़ चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवरात, पुलिस जांच में जुटी-धनतेरस व्यापार की थी तैयारी
Tue, 29 Oct 2024 06:22 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 29 Oct 2024 06:22 PM IST
सार
मंगलवार की सुबह लोगों ने दुकान का शटर खुला देख संतोष को इसकी जानकारी दी। बदहवाश मौके पर पहुंचे संतोष ने दुकान की हालत देख रोने लगे। तभी लोगों की भीड़ जुट गई। सुचना पर प्रभारी निरीक्षक और सीओ भाटपाररानी भी पहुंच चोरी की घटना की जांच करने लगे। रिपोर्ट के अनुसार, चोरों ने दुकान का शटर तोड़ कर लगभग डेढ़ किलो चांदी और पचास ग्राम के अन्य सोने के जेवर चुरा लिए।
विज्ञापन
चोरी के बाद दुकान के अंदर का नजारा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
थाना क्षेत्र के पाण्डेय चौराहा पर सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने सराफा दुकान में सेंध लगाई और लगभग पांच लाख रुपये के आभूषणों की चोरी कर ली। इसकी जानकारी पर मंगलवार सुबह पीड़ित के साथ सैकड़ों लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वही चोरी की वारदात की जांच करने पहुंची पुलिस को दुकान के पीछे कुछ अंगूठी आउट उसके डिब्बे बिखरे हुए मिले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
भरहेचौरा गांव के संतोष वर्मा पाण्डेय चौराहा पर सराफा की दुकान चलाते हैं, मंगलवार को धनतेरस होने के चलते वह सोमवार की देर रात तक की सफाई करने के बाद घर चले गए।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह लोगों ने दुकान का शटर खुला देख संतोष को इसकी जानकारी दी। बदहवाश मौके पर पहुंचे संतोष ने दुकान की हालत देख रोने लगे। तभी लोगों की भीड़ जुट गई। सुचना पर प्रभारी निरीक्षक और सीओ भाटपाररानी भी पहुंच चोरी की घटना की जांच करने लगे। रिपोर्ट के अनुसार, चोरों ने दुकान का शटर तोड़ कर लगभग डेढ़ किलो चांदी और पचास ग्राम के अन्य सोने के जेवर चुरा लिए।
चोरी के बाद, दुकान के पीछे कुछ अंगूठियां और उनके डिब्बे भी बरामद हुए हैं। धनतेरस के दिन सराफा दुकान में चोरी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंचे सीओ भाटपार रानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर उनको गिरफ्तार करने के लिए टीम बनाई जा रही है।