{"_id":"624740b50f2c2c31fe79951d","slug":"ima-staged-dharna-regarding-dr-archana-suicide-case-deoria-news-gkp4318657152","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. अर्चना की आत्महत्या के मामले में आईएमए ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. अर्चना की आत्महत्या के मामले में आईएमए ने दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. अर्चना की आत्महत्या के मामले में आईएमए ने दिया धरना
देवरिया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के बैनर तले शहर के चिकित्सकों ने लालसोट, दौसा, राजस्थान की डॉ. अर्चना शर्मा की आत्महत्या के मामले में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। प्रधानमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन को सौंपा।
आईएमए के सदस्य सुबह साढ़े दस बजे कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए और नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अर्चना शर्मा दौसा की प्रतिष्ठित स्त्री रोग विशेेषज्ञ थीं। इलाज के दौरान प्रसव संबंधी जटिलताओं की वजह से एक प्रसूता की मृत्यु हो गई। इसमें स्थानीय प्रशासन ने कुछ असामाजिक तत्वों के दबाव में उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया। साथ ही कई तरह से दबाव बनाकर चिकित्सक को आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर किया गया। घटना से हम सभी दुखी हैं और इसकी कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. अर्चना शर्मा को आत्महत्या के लिए विवश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने वाले अधिकारी को बर्खास्त कर उसके विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही घटना में लिप्त असामाजिक तत्वों पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। डॉ. अर्चना शर्मा के परिजनों को उचित सहायता दी जाए।
उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय कानून बनाया जाए। साथ ही चिकित्सकीय मामलों में पुलिस प्रशासन को सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन करने के लिए निर्देश पूरे देश में जारी किया जाए। इसकी अनदेखी करने वालों पर अवमानना की कार्रवाई का प्रावधान किया जाए।
विज्ञापन
इस दौरान संगठन के अध्यक्ष डॉ विपिन बिहारी शुक्ला, सेक्रेटरी डॉ. दाऊद अंसारी, उपाध्यक्ष डॉ. दिव्या त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष डॉ. अरविंद मिश्रा, डॉ. शोभा शुक्ला, डॉ. सत्येंद्र तिवारी, डॉ. अश्विनी पांडेय, डॉ. अनिरुद्ध सिंह, डॉ. अवधेश कुमार सिंह, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. डीके पांडेय, डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. पवन त्रिपाठी, डॉ. करण अरोरा, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी, डॉ. संतोष कुमार आनंद, डॉ. समीर यादव, डॉ. एचसी अरोरा, डॉ. एके राय, डॉ. जेएन पांडेय, डॉ. सौरभ बरनवाल, डॉ. शांतनु जायसवाल, डॉ. नवेंदु राय, डॉ. अनोखी शाह, डॉ. एएफ हुसैन, डॉ. उमाकांत पांडेय, डॉ. अरविंद मिश्रा, डॉ. अविनाश कुमार सिंह, डॉ. अविनाश चौबे, डॉ. शमशाद अली अंसारी, डॉ. गुलाम नबी, डॉ. दयाशंकर सिंह, डॉ. माया सिंह, डॉ. रवि जायसवाल, डॉ. एसके अग्रवाल, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. पवन अरोरा, डॉ. उमेश चंद, डॉ. पीएन कुशवाहा, डॉ. शैली अरोरा, डॉ. संजय मालानी, डॉ. एसपी गुप्ता आदि मौजूद रहे।