फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   illegal hospital gave notice

अस्पताल संचालकों को नोटिस देकर मांगे कागजात

Mon, 21 Sep 2020 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
illegal hospital gave notice
अस्पताल संचालकों को नोटिस देकर मांगे कागजात
विज्ञापन

सलेमपुर। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार ने सोमवार को नगर के रजनी अस्पताल, शांति प्रसव केंद्र व डॉक्टर मास्टर को नोटिस जारी कर दो दिन के अंदर अस्पताल के कागजात मांगे हैं। कागजात नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं अस्पताल संचालक विभाग से मिलकर मामले को दबाने में जुटे हैं।
डीएम अमित किशोर के निर्देश पर रविवार को एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर में चल रहे अवैैध अस्पतालों पर छापेमारी की थी। जिसमें पिपरा मोहन वार्ड में स्थित रजनी अस्पताल में करीब एक दर्जन से अधिक मरीज भर्ती मिले थे। छापेमारी के दौरान डॉक्टर व संचालक फरार हो जाने के चलते सभी मरीजों को सीएचसी में शिफ्ट कराया गया है। इसके अलावा बस स्टैंड स्थित एक मकान में शांति प्रसव केंद्र के नाम से अवैैध रूप से अस्पताल संचालित मिला। जहां एक मरीज को ड्रिप चढ़ाया जा रहा था। वहीं तहसील गेट के समीप डॉक्टर मास्टर के दवाखाने पर छापेमारी की गई थी। जहां मरीजों की भीड़ थी। सभी संचालकों को सीएचसी के प्रभारी डॉ. अतुल कुमार ने सोमवार को नोटिस जारी कर दो दिन के अंदर अस्पताल के कागजात दिखाने को कहा है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कागजात नहीं दिखाए गए तो विभागीय कार्रवाई के साथ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वहीं नगर में इस बात की चर्चा है कि अस्पताल संचालक विभाग से मिल कर मामले को दबाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल ने बताया कि पकड़े गए अस्पताल संचालकों को सीएचसी के अधीक्षक के तरफ से नोटिस दिया गया है। दो दिन के अंदर अगर कागजात नहीं दिखाते हैं तो उन पर कार्रवाई के साथ अवैध रूप से संचालित अस्पतालों को सील कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed