फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Illegal cuts on the highway...cutting the thread of life

Deoria News: हाईवे पर अवैध कट...काट रहे जिंदगी की डोर

Thu, 04 Dec 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 04 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Illegal cuts on the highway...cutting the thread of life
देवरिया। गोरखपुर-देवरिया फोरलेन अब नेशनल हाईवे बन चुका है। गोरखपुर को बलिया से जोड़ने वाले इस मुख्य मार्ग पर करीब 15 जगह अवैध कट हैं, जिसके चलते हादसे हाेते हैं। चौरीचौरा में अभी इस हाईवे पर एक ही ओवरब्रिज होने के चलते भी दिक्कत होती है।
विज्ञापन

इसके अलावा इस सड़क पर से सफेद पट्टी और ब्लैक स्पॉट पर भी सुरक्षा के उपाय नहीं होने से भी हादसे होते हैं। कोहरे में इस पर चलना और अधिक खतरनाक है। मझना नाले से बैतालपुर डिपो तक सबसे अधिक होते हैं हादसे : गौरी बाजार। इस मार्ग पर मझना नाला से लेकर बैतालपुर डिपो तक ज्यादातर दुर्घटनाएं होती हैं। सर्वाधिक खतरा देवगांव मोड़, लंगड़ी चौराहा, सिरजम, बैतालपुर डिपो व खरोह चौराहे पर है। कुछ माह पूर्व गौरी बाजार के रामपुर चौराहे पर बनाई गई बैरिकेडिंग के कारण लोगों को एक किमी तक अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। मझना नाला से देवरिया ओवरब्रिज तक कुल 20 किमी की दूरी में पेट्रोल पंप व खरोह चौराहे तथा नौगांवा मोड़ पर कट है लेकिन यहां ब्रेकर नहीं होने से अक्सर दुर्घटना होती रहती हैं।
विज्ञापन

शिवमंदिर मोड़ व केन यूनियन मोड़ के समीप स्थित पेट्रोल पंप के सामने भी कई लोग हादसे के शिकार हो चुके हैं। गौरी बाजार के रामपुर चौराहे पर पुलिस ने डेढ़ सौ मीटर बैरिकेडिंग कर दी है। लोगों को एक किमी घूमकर पुन : चौराहे पर आना पड़ता है। इससे बचने के लिए पैदल यात्रियों ने अवैध कट बना रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के कार्यालय के पास वाले कट एवं देवगांव मोड़ से होकर गौरी बाजार आने वाले लोग अक्सर वहां दुर्घटना के शिकार होते हैं। वहीं बैतालपुर डिपो के समीप बेतरतीब खड़े टैंकरों के कारण लोग दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं। सिरजम चौराहे पर कट तो है लेकिन ब्रेकर न होने से तेज रफ्तार वाहनों से आए दिन दुर्घटना हो रही हैं।
तीन किलोमीटर सड़क में मिलेंगे करीब आठ अवैध कट : खुखुंदू। बहादुरपुर से लेकर डुमरिया मोड़ तक की तीन किलोमीटर दूरी में ही करीब आठ अवैध कट हैं।
इसमें बहादुरपुर गांव से लेकर शेरवां बभनौली तक देवरिया सलेमपुर फोरलेन पर तीन अवैध कट बहुत नजदीक नजदीक है। दो बहादुरपुर, एक शेरवां बभनौली के टड़वा मोड़, इसके अलावा नरौली भीखम मोड़ पर और नरौली संग्राम पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास, फिर डुमरिया मोड़ के पास एक-एक अवैध कट हैं। ऐसे करके इतनी ही दूरी में कुल आठ अवैध कट हैं। बहादुरपुर को दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया गया है। मोड़ होने की वजह से वहां बहुत अधिक दुर्घटनाएं होती भी है लेकिन इस एक्सीडेंटल प्वाइंट में ही सफेद पट्टी गायब है। बहादुरपुर से लेकर शेरवां बभनौली के टड़वा मोड़ तक की करीब सात-आठ सौ मीटर दोनों तरफ की सड़कों से सफेद पट्टी गायब है और सड़के भी क्षतिग्रस्त हो गई है। खुखुंदू चौराहे के समीप, नरौली संग्राम से लेकर सरया पेट्रोल पंप और डुमरिया लाला मोड़ तक दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र का बोर्ड भी लगा है। बहादुरपुर से लेकर शेरवां बभनौली गांव तक करीब 700 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त है।

वहीं करौंदी से परसिया मिश्र के बीच खुखुंदू से देवरिया के तरफ जाने वाली सड़क कुछ दूर तक काफी लंबे समय से टूटी पड़ी है। जिसके चलते जब भी एक साथ चारपहिया वाहन और बाइक टूटी सड़क के पास पहुंचती हैं तो बाइक सवार टूटी सड़क वाले हिस्से में चलें जाते हैं और उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed