{"_id":"66282a17c36944b55907db24","slug":"ignous-syllabus-helpful-for-candidates-preparing-for-civil-services-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-124013-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सिविल सेवा की तैयारी करने वाले प्रतियोगियों के लिए इग्नू के पाठ्यक्रम सहायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सिविल सेवा की तैयारी करने वाले प्रतियोगियों के लिए इग्नू के पाठ्यक्रम सहायक
विज्ञापन
बीआरडी पीजी कॉलेज में आयोजित इग्नू केंद्र पर नव प्रवेशित शिक्षार्थियों के परिचयात्मक सम्मेलन को
-बीआरडी पीजी कॉलेज में इग्नू केंद्र की ओर से आयाेजित हुआ परिचयात्मक सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बीआरडी पीजी कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र की ओर से मंगलवार को नव प्रवेशित शिक्षार्थियों का परिचयात्मक सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें वक्ताओं ने पाठ्यक्रमों की विशेषता सहित संबंधित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि एवं रामजी पीजी सहाय पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो.बृजेश पांडेय ने कहा कि इग्नू के शिक्षार्थियों को शिक्षा के लिए चैतन्य रहते हुए शिक्षा ग्रहण करने की आवश्यकता है। अनौपचारिक शिक्षा के लिए यह संस्था वर्ष 1985 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर स्थापित की गई। वर्तमान समय में यह संस्था 21 स्कूल के माध्यम से 175 एकेडमिक प्रोग्राम तथा डिग्री व डिप्लोमा प्रमाणपत्र सहित कुल 1100 से अधिक कोर्स संचालित कर रही है।
केंद्र समन्वयक डॉ. अमरनाथ ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सिविल सेवा की तैयारी करने वाले अधिकतम छात्र इग्नू के विभिन्न अध्ययन केंद्रों से प्रवेश लेकर न सिर्फ शैक्षिक योग्यता बढ़ाते हैं, बल्कि अध्ययन सामग्री से तैयारी भी करते हैं। सरकारी, अर्ध सरकारी, पुलिस, सेना आदि में नौकरी करने वाले अधिकारी, कर्मचारी अपनी सुविधा के अनुसार कोर्स का चयन कर अपनी शैक्षिक योग्यता को बढ़ा सकते हैं। इग्नू न केवल अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराती है, बल्कि ऑनलाइन अध्ययन सामग्री के साथ-साथ ई-ज्ञानकोष के जरिए अध्ययन को आसान बनाता है।
विज्ञापन
पूर्व समन्वयक प्रो. हरिशंकर गोविंद राव ने काेर्स के महत्व के बारे में जानकारी दी। अध्यक्षता प्रो. विनय कुमार रावत व संचालन डॉ. विनय कुमार सिंह ने किया। इस दौरान प्रो. संजय कुमार, डॉ. केके ओझा, डॉ. सतीश चंद वर्मा, डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह, डॉ. संजय कुमार बौद्ध, डॉ. भावना सिन्हा, डॉ. सानिया त्यागी, डॉ. प्रतिभा यादव, डॉ. राज जायसवाल, डॉ. देवेंद्र यादव, डॉ. हेमंत आदि मौजूद रहे।