फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   If you want to travel for free, bring your Aadhaar card.

Deoria News: निशुल्क सफर करना है तो आधार कार्ड लेकर आइए

Sun, 30 Aug 2026 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
If you want to travel for free, bring your Aadhaar card.
देवरिया। रोडवेज बसों में अब 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाएं निशुल्क सफर कर सकेंगी। यात्रा के दौरान उम्र की पुष्टि आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र से की जाएगी। परिचालक पहचान पत्र में दर्ज जन्मतिथि के आधार पर पात्रता की पुष्टि करेगा और इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन (ईटीएम) से शून्य किराये का टिकट जारी करेगा। देवरिया डिपो में भी इस संबंध में आदेश पहुंच गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के तहत उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को राज्य सड़क परिवहन निगम की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी है। योजना 28 अगस्त से प्रभावी हो गई है।
विज्ञापन

फिलहाल पात्र महिलाओं को स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए इंतजार नहीं करना होगा। वे आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र दिखाकर ही निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। परिचालक पहचान पत्र में दर्ज जन्मतिथि के आधार पर उम्र की पुष्टि करने के बाद ईटीएम से शून्य किराये का टिकट जारी करेगा। टिकट पर बस संख्या के साथ यात्रा शुरू करने के स्थान और गंतव्य का विवरण भी दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की ओर से बाद में पात्र महिलाओं के लिए स्मार्ट कार्ड जारी किए जाने की व्यवस्था की जाएगी। तब तक पहचान पत्र के आधार पर निशुल्क यात्रा की सुविधा जारी रहेगी।
परिवहन निगम प्रत्येक माह निशुल्क यात्रा करने वाली महिलाओं की संख्या और उनके किराये के बराबर बनने वाली राशि का विवरण परिवहन विभाग को भेजेगा। इसके आधार पर सरकार निगम को किराये की प्रतिपूर्ति करेगी।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिल देव प्रसाद ने बताया कि योजना से संबंधित आदेश प्राप्त हो गया है। 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं के आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र से उम्र की पुष्टि कर उन्हें रोडवेज की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed