{"_id":"66983b75a7a2d031d6002504","slug":"if-you-want-quick-action-then-send-three-thousand-rupees-deoria-news-c-208-1-deo1004-130531-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जल्दी कार्रवाई चाहते हो तो भेजो तीन हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जल्दी कार्रवाई चाहते हो तो भेजो तीन हजार रुपये
Thu, 18 Jul 2024 03:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 18 Jul 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
- खुखुंदू थाने का दीवान बता मांगे रुपये, 10 मिनट बाद दोबारा फोन कर पांच से सात हजार की डिमांड की
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाने में केस चल रहा है। केस मजबूत और गिरफ्तारी करानी है तो तत्काल तीन हजार रुपये भेजो। खुखुंदू थाने का दीवान बोल रहा हूं। ऐसा कहकर महुई श्रीकांत गांव के दुर्गेश यादव से रुपये मंगाया गया। दस मिनट बाद उसी मोबाइल फोन से दोबारा फोन कर 5 से 7 हजार रुपये और भेजने की डिमांड की गई। हालांकि, पीड़ित को शंका होने पर उसने कहां अब खाते में रुपये नहीं है। घर आइए और ले जाइए तो जवाब मिला चले आओ थाने पर मौजूद हूं। इसके बाद पीड़ित ने थाने पर पहुंच तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, महुई श्रीकांत गांव निवासी दुर्गेश यादव के भतीजे जितेंद्र यादव की चार दिन पहले दोघड़ा चौराहे पर रंजिश वश कार सवारों ने पिटाई कर दी थी। पुलिस उसमें केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। इसी मामले में बुधवार सुबह करीब सात बजे परिवार के किसी सदस्य के पास मोबाइल फोन पर 09109664937 से फोन आया और फोन रिसीव होते ही आवाज आई... मैं खुखुंदू थाने का दीवान बोल रहा हूं। केस मजबूत कराना है और गिरफ्तारी करानी है तो तत्काल 9039908467 पर तीन हजार रुपये ट्रांसफर करिए।
इसके बाद दुर्गेश यादव ने अपने खाते से तत्काल रुपये ट्रांसफर कर दिए। दस मिनट बाद इसी मोबाइल फोन से दोबारा फोन कर 5 से 7 हजार रुपये की और डिमांड की जाने लगी। इसपर परिजनों को शंका होने लगा। वह बोले अब खाते में रुपये नहीं है। लेना है तो घर आइए और ले जाइए। इसपर तथाकथित दीवान ने कहा कि ठीक है थाने आ जाओ यही हैं।
विज्ञापन
थानेदार दिग्विजय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। लेकिन मुहर्रम जुलूस निकालने के चलते क्षेत्र में हूं। जांच पड़ताल की जा रही है। जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि मामला संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।