फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   If the number of passengers increased, then buses were increased on long distance routes

Deoria News: यात्री बढ़े तो लंबी दूरी वाले मार्गाें पर बढ़ाई गईं बसें

Sun, 22 Jun 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 22 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
If the number of passengers increased, then buses were increased on long distance routes
देवरिया। गर्मी की छुट्टी के बाद अब लोग धीरे-धीरे वापसी कर रहे हैं। ऐसे में इधर रोडवेज बसों से दिल्ली, कानपुर व लखनऊ जाने वालों की संख्या बढ़ी है। शनिवार को रोडवेज ने दिल्ली के लिए तीन सेवाओं का संचालन किया।
विज्ञापन

देवरिया डिपो में वर्तमान में निगम की 83 एवं अनुबंधित 143 बसें संचालित हो रही हैं। इसमें अनुबंधित बसें अधिकांश लोकल रुटों पर संचालित हो रही हैं, जबकि निगम की अच्छी कंडीशन वाली बसों को दिल्ली, कानपुर व लखनऊ जैसे लंबी दूरी वाले मार्गों को किया जाता है। गर्मी की छुटिट्यां शुरू हुई तो बाहर से आने वाले ज्यादा रहे।
विज्ञापन

अब यह परदेशी धीरे-धीरे अपने काम धंधे पर परिवार संग लौटने लगे हैं। ऐेस में लंबी दूरी की बसों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। बीच के दिनों में दिल्ली के लिए केवल दो बसें ही भेजी जा रही थी, अब यह संख्या तीन कर दी गई है। डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राकेश पति त्रिपाठी ने बताया कि दिल्ली के लिए शनिवार को तीन बसें भेजी गईं। इसके अलावा लखनऊ के लिए सात, कानपुर के लिए छह बसें संचालित हो रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed