फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   If the accused are not caught, they will kill the other daughter and son also.

Deoria News: पकड़े नहीं गए आरोपी तो दूसरी बेटी और बेटे की भी कर देंगे हत्या

Mon, 04 Sep 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 04 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
If the accused are not caught, they will kill the other daughter and son also.
भाटपाररानी। बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छेड़खानी की शिकार युवती की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने के मामले में मां ने गांव के ही सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर देकर कहा है कि आरोपियों ने बड़ी बेटी की हत्या कर बिहार के मैरवा क्षेत्र में शव को फेंक दिया। अब आराेपी मेरी, दूसरी बेटी व बेटे की हत्या करने की फिराक में हैं।
विज्ञापन

बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती के साथ एक साल के भीतर छेड़खानी की दो बार घटना हो चुकी थी। मई माह में युवती के साथ गांव के ही पांच लोगों ने मारपीट और छेड़खानी की थी। युवती की मां ने बताया कि 31 अगस्त की रात में युवती छत पर सोई थी और गायब हो गई। दूसरी दिन एक सितंबर को उसका शव मैरवा थाना क्षेत्र के दासनरहिया के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था। मामला दो प्रांत से जुड़ा होने के कारण परिजन केस दर्ज कराने के लिए भटकते रहे। रविवार की शाम को मां तहरीर लेकर बनकटा थाने पहुंची। तहरीर में कहा कि घटना की रात दो बेटियाें के साथ छत पर सोई थी। बिजली आने पर वह छोटी बेटी के साथ घर के अंदर सोने चली आई और बड़ी बेटी छत ही थी। सुबह उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। आवाज देने पर ससुर ने आकर दरवाजा खोला। जब बड़ी बेटी को जगाने छत पर गई तो वह गायब थी। खोजबीन के दौरान लोगों से सूचना मिलने पर अपने परिवार के साथ नरहिया ढाला के पास गई तो रेल पटरी पर बेटी का शव दो हिस्से में कटा पड़ा था और हाथ-पैर रस्सी से बांधे गए थे। युवती की मां ने घर के बगल में रहने वाले उन पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है जिनपर 21 मई को युवती को मारने-पीटने तथा छेड़खानी करने का केस दर्ज है। दी गई तहरीर में युवती की मां ने कहा है कि आरोपी मुकदमे में सुलह करने का दबाव बना रहे थे। सुलह नहीं करने पर पुत्री को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसमें उन्हें न्यायालय से नोटिस भी मिला था।
विज्ञापन

--------------
मां ने दुष्कर्म का भी लगाया आरोप
भाटपाररानी। युवती की हत्या कर शव फेंके जाने के मामले में रविवार को एक नया मोड़ आ गया। मां का आरोप है कि बेटी के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या की गई है। उनका कहना है कि जिस तरह की रस्सी से बेटी के हाथ-पैर बांधे गए थे उसी तरह की रस्सी से आरोपियों के घर में एक अरगन बंधी हुई है। उन्होंने कहा है कि आरोपी प्रभावशाली व दबंग हैं। वह उनकी, उनकी पुत्री व पुत्र की भी हत्या कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
दो प्रांतों के बीच झूल रही पीड़िता
भाटपाररानी। युवती की मौत के मामले में पीड़ित मां दो प्रांतों के चक्कर काट रही है। बिहार पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व यूपी पुलिस को उपलब्ध करा देगी, लेकिन केस दर्ज नहीं करेगी। जबकि उत्तर प्रदेश के बनकटा थाने की पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही केस दर्ज किया जाएगा।

------------------
तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो पाएगा। रिपोर्ट के लिए बिहार पुलिस से संपर्क साधा जा रहा है। जल्द केस दर्ज कर लिया जाएगा।
राजेश कुमार, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed