फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hut and belongings burnt to ashes due to stalk fire

Deoria News: डंठल की आग से जली झोपड़ी व सामान राख

Mon, 22 Apr 2024 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Hut and belongings burnt to ashes due to stalk fire
बरहज। वीरपुर मिश्र क्षेत्र के मरहवां गांव स्थित खेत में गेहूं के डंठल की आग से कमलेश बांसफोर की झोपड़ी में आग पकड़ लिया, जिससे झोपड़ी में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन

मरहवां में सड़क के किनारे बनाए गए झोपड़ी में कमलेश बांसफोर का परिवार रहता है। गांव के दक्षिण खेत के डंठल में किसी ने आग लगा दी। तेज हवा के कारण खेत में लगी आग तेजी से फैली और कमलेश बांसफोर की झोपड़ी तक पहुंच गई, जिससे उसकी झोपड़ी जल गई। आग में कपड़ा, खाने-पीने का सामान, जीविका के लिए बनाए गए झाड़ू सहित अन्य सामान जल गए। दूसरी ओर मेहियवां और पटखौली में डंठल में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल रहा। एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed