फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Husband dies in wife arms after road accident in deoria

सड़क हादसे में गंवाई जान: पत्नी की बाहों में पति ने तोड़ा दम, मायके जाने की जिद पड़ी भारी

Mon, 10 Jul 2023 03:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 10 Jul 2023 03:49 PM IST
सार

कुशहरी गांव के पास सड़क हादसे के शिकार सुदामा के मौत की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से घटना के बारे में जानकारी ली और उन्हें सांत्वना दी। साथ ही आरोपी ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई करवाने की बात कही।

विज्ञापन
Husband dies in wife arms after road accident in deoria
बाएं मृतक पति, दाएं घायल पत्नी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में बरियारपुर के कुशहरी गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से सुदामा पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय वह पत्नी सुलेखा की बाहों में दम तोड़ दिए। इस हृदय विदारक घटना के बाद बदहवास पत्नी अपने मायके जाने की जिद पर पछतावा कर रही है। दोनों शादी के बाद पांच वर्ष ही साथ रह पाए। इस दौरान दोनों ने साथ रहकर कई सपने देखे थे, जो रविवार को एक झटके में टूट गए।

विज्ञापन


गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बौरडीह तिवारी गांव के रहने वाले सुदामा पाल की शादी पांच वर्ष पूर्व बरियारपुर के कुशहरी गांव निवासी सुलेखा के साथ हुई थी। शादी के बाद से दोनों हंसी-खुशी अपनी गृहस्थी चला रहे थे। सुदामा राजमिस्री का काम करने जाता था। तो शाम को पत्नी उनका इंतजार करती मिलती थी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, आज से राहत के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि दोनों संतान सुख से वंचित थे, इसलिए सुदामा, सुलेखा का देवरिया स्थित एक डॉक्टर के पास इलाज करवा रहा था। रविवार को वह सुलेखा को इलाज कराने के लिए देवरिया लेकर जाने वाला था। तभी पत्नी ने मायके जाने की जिद की और दोनों कुशहरी होने के बाद देवरिया जाने की योजना बनाए, लेकिन कुशहरी गांव के पास सड़क हादसे में सुदामा की मौत हो गई।

घटना के बाद सुलेखा मायके जाने की जिद पर पछता रही है। जिला अस्पताल पर वह बार -बार पति को निहारती और बेहोश हो जा रही थी। यह नजारा देख मौके पर मौजूद हर किसी की आंखों से आंसू छलक गए।

बेटे का शव देख फफक पड़े रामानंद

रामानंद पाल को जब घटना की सूचना मिली तो वह इमरजेंसी पहुंचे। बेटे का स्ट्रेचर पर शव देख अवाक रह गए और उनका धैर्य जवाब दे गया। जवान बेटे का शव देख फफक पड़े। उधर उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। यह देख अपने को संभाले और पत्नी को ढांढस बंधाने लगे।

इसे भी पढ़ें: सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब, मंदिरों में गूंजा भोलेनाथ का जयघोष

हेलमेट लगाया होता तो शायद बच जाती जान
पुलिस प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी लोग बाइक पर बिना हेलमेट लगाए जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। रविवार को ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आए सुदामा पाल को सिर में गंभीर चोट आई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि अगर मृतक हेलमेट लगाया होता तो शायद उसकी जान बच गई होती।

विधायक ने जिला अस्पताल पहुंच पीड़ित परिजनों को ढांढस बधाई
कुशहरी गांव के पास सड़क हादसे के शिकार सुदामा के मौत की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से घटना के बारे में जानकारी ली और उन्हें सांत्वना दी। साथ ही आरोपी ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई करवाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed