{"_id":"664a5c49111c30b8ca00ac34","slug":"husband-beaten-wife-deoria-news-c-208-1-deo1004-126038-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दुबई से लौटे पति ने पत्नी को पीटा, सिर फूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दुबई से लौटे पति ने पत्नी को पीटा, सिर फूटा
Mon, 20 May 2024 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 20 May 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुंडेरा खुर्द गांव का मामला
फोटो समाचार.....
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मुंडेरा खुर्द गांव में दुबई से घर लौटे पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। आरोप है कि सब्जी काटने के दौरान सास किसी बात को लेकर गाली-गलौज करने लगी। बहू ने गाली देने से मना किया तो बाहर से आए पति को यह बात नागवार गुजरी। उसने पत्नी का बाल पकड़कर दीवार से लड़ाकर उसका सिर फोड़ दिया।
बरहज थाना क्षेत्र के पैना एकडंगा गांव निवासी नीलम चौहान की शादी खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुंडेरा खुर्द गांव निवासी अनिल कुमार चौहान के साथ हुई है। नीलम चार भाइयों के बीच इकलौती बहन है। नीलम की तीन संतानें हैं। बेटी आकृति (8), सत्यम (6) और डेढ़ साल का एक बेटा है। पति अनिल दुबई में रहकर नौकरी करता है। इन दिनों घर आया है। पत्नी नीलम का आरोप है कि जब भी पति बाहर से घर आते हैं तो मारते-पीटते रहते हैं। शनिवार की रात में सास गाली दे रही थी। उन्हें गाली देने से मना किया तो मेरा बाल पकड़कर पक्की दीवार से सिर लड़ा दिया। इससे सिर में गंभीर चोटें आई हैं। इतना ही नहीं इसके बाद गला दबाकर मारने का भी प्रयास किया गया।
पीड़िता ने रविवार को मां और भाई के साथ थाने पहुंच तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने कहा कि मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं आया है।