फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   hungama in nagar palika board meeting

बोर्ड की बैठक में छाया सड़क और नाली का मुद्दा

Sat, 27 Aug 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
hungama in nagar palika board meeting
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सभासदो ने अपनी बात रखी ।संवाद - फोटो : DEORIA
बोर्ड की बैठक में छाया सड़क और नाली का मुद्दा
विज्ञापन

सभासदों ने कहा- अध्यक्ष जी टूटी सड़कें, नाली बनवाएं, केवल लाइट लगवाने से जनता फिर हमें वोट नहीं देगी
नगरपालिका बोर्ड की बैठक में विकास के 11 प्रस्तावों को हरी झंडी
संवाद न्यूज एजेसी
देवरिया। नगर पालिका बोर्ड की शनिवार को हुई बैठक में शहर की टूटी सड़कों और जाम नालियों को लेकर सभासदों ने जमकर बहस की। सभासद यहां तक बोल दिए कि अगर काम नहीं हुआ है तो जनता फिर से हमें चुनकर भेजने वाली नहीं है। शहरवासियों को कर निर्धारण अधिकारी और अधिशासी अधिकारी की जंग से कोई लेनादेना नहीं है। करोड़ों रुपये की लाइट लगवाने से काम नहीं चलने वाला है। वार्डों का विकास होना चाहिए।
दीनदयाल उपाध्याय सभागार में 11 प्रस्तावों को सदन में लाया गया। इसमें 15वां वित्त आयोग के बजट से पाइप लाइन विस्तार कार्य, मिनी नलकूप, मोटर पंप, जेनरेटर की आपूर्ति, वाटर कूलर, जलकल उपकरणों के मरम्मत करने को कहा गया है। जिसके लिए दो करोड़ 25 लाख रुपये के प्रस्ताव को पास किया गया। पुरवां चौराहा से लेकर रुद्रपुर मोड़ तक डिवाइडर पर 150 विद्युत पोल व बिजली कार्य के लिए 97 लाख 48 हजार रुपये, कसया ढाला से भीखमपुर रोड हनुमान मंदिर के आगे नगर सीमा तक 260 बिजली सहित विद्युत पोल के लिए एक करोड़ 30 लाख रुपये तथा जन्माष्टमी पर्व के लिए 99 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन

बहस के दौरान सभासद दिनेश शुक्ला ने कहा कि केवल लाइट लगवाने से काम नहीं चलेगा। वार्ड के लोगों को विकास चाहिए। हालत यह है कि जाम नाली से लोग परेशान हैं। सभासद विनय सिंह ने कहा कि मेरा मोहल्ला वीआईपी है। एक-एक फीट का गड्ढा सड़क में है। इसे कब भरा जाएगा, लोगों को क्या जवाब दिया जाए। सभासद आशुतोष तिवारी ने बिना बोर्ड के समक्ष लाए भूमि नीलामी किया जाना गलत है। आपत्तियों के निराकरण के बाद टेंडर कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद अजय कुमार सिंह ने कहा सड़क, नाली निर्माण पूरा कराया जाए। मोहल्ले के विकास से हम सभी का सम्मान है। इस दौरान इसरावती देवी, गोविंद चौरसिया, ऋषि कुुमार यादव, मुन्ना राय, रमेश वर्मा, नित्यानंद पांडेय, जितेंद्र जायसवाल, जयराम यादव, कनक बिहारी कुुशवाहा आदि सभासद मौजूद रहे।
कर निर्धारण अधिकारी और अधिशासी अधिकारी के बीच छिड़ी जंग का मुद्दा छाया रहा
देवरिया। नपा बोर्ड बैठक में कर निर्धारण अधिकारी और अधिशासी अधिकारी के बीच अधिकारों को लेकर छिड़ी जंग बैठक में छाया रहा है। कर निर्धारण अधिकारी के विरोध में सभासद अनूप पांडेय की अगुवाई में 23 सभासदों ने पत्र दिया है। इसको लेकर खूब हंगामा भी हुआ। मांग की गई कि उनके कार्यों को अधिशासी अधिकारी से कराया जाए। इस पर एक जांच कमेटी बनाई गई है। जबकि कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि जांच कमेटी में जिन सभासदों को शामिल किया गया है। उनके खिलाफ हमने पहले ही शिकायत की है। हमारे अधिकारों का हनन करने का अधिकार ईओ को नहीं है।

इमदाद पहुंचने से पहले ही चल बसा रवि
देवरिया। बोर्ड की बैठक में सभासद आशुतोष तिवारी ने सफाई नायक रवि मिश्र के बीमार होने की बात सदन में रखी। उनके इलाज के लिए सभी से सहयोग करने का आग्रह किया। जिसे एक स्वर से सभी ने हामी भी भर दी। पर संयोग रहा कि बोर्ड की बैठक समाप्त होने के दो घंटे बाद ही उसने इलाज के दौरान लखनऊ में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed