फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hundreds of acres of wheat crop submerged due to canal breach

Deoria News: नहर टूटने से सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल डूबी

Mon, 05 Jan 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 05 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of acres of wheat crop submerged due to canal breach
बघौचघाट। पथरदेवा विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत विशुनपुरा बाजार टोला पिपरा भुआल गांव में नहर ओवरफ्लो होने और टूट जाने से किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कुशीनगर जनपद के खड्डा से निकलने वाली यह नहर बसंतपुर धूसी होते हुए भेलीपट्टी, घुड़ीकुंड, पिपरा दाऊद और विशुनपुरा बाजार क्षेत्र से गुजरकर ड्रेन में गिरती है। समय से नहर में पानी आने पर किसान रबी की फसल की सिंचाई को लेकर संतुष्ट थे और बेहतर उत्पादन की उम्मीद लगाए बैठे थे लेकिन नहर टूटने की घटना ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन

किसान अजय कुमार तिवारी, रामदरश राव, उपेंद्र राव, साधु शरण राव, मनोज तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, दिलीप राव सहित अन्य किसानों ने बताया कि गेहूं की फसल पूरी तरह पानी में डूब गई है। किसानों का कहना है कि कुछ दिन पहले हुई बेमौसम बारिश से धान की तैयार फसल पहले ही बर्बाद हो गई थी और अब गेहूं की फसल के नुकसान से वे पूरी तरह टूट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान अजय तिवारी ने बताया कि नहर ओवरफ्लो होने से उनकी लगभग छह एकड़ रबी की फसल जलमग्न हो गई है। इस संबंध में सिंचाई विभाग को शिकायत की गई लेकिन अब तक नहर का पानी कम नहीं किया गया है। किसानों ने प्रशासन से शीघ्र नहर की मरम्मत, पानी निकासी और मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed