फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hostel Deoria won the title by defeating Stadium

Deoria News: स्टेडियम को हराकर छात्रावास देवरिया ने जीता खिताब

Thu, 26 Dec 2024 01:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 26 Dec 2024 01:47 PM IST
विज्ञापन
Hostel Deoria won the title by defeating Stadium
देवरिया। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर खेल विभाग की ओर से जिला स्तरीय पुरुष वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। कुल 11 टीमों ने भाग लिया। फाइनल में देवरिया छात्रावास की टीम ने स्टेडियम को 22-25, 25-22, 25-17 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। बुधवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य रीतू शाही ने किया। क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव एवं अभिमन्यु सिंह रिक्कू ने बुके देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उद्घाटन मैच बांकी और केंद्रीय विद्यालय के बीच खेला गया। बांकी ने केवी देवरिया को 21-13, 21-18 से हराया। दूसरा मैच सूर्या एकेडमी व बरियापुर के मध्य खेला गया। पहला सेट बरियारपुर ने 15-07, 15-08 से जीता। तीसरा मैच पीडी एकेडमी व मदनपुर के बीच हुआ। मदनपुर 21-10 से विजयी रहा।

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू- फोटो : वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed