फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   health minister laid foundation stone of phc

स्वास्थ्य मंत्री ने बहोर धनौती में किया अस्पताल का भूमिपूजन

Wed, 16 Jun 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
health minister laid foundation stone of phc
स्वास्थ्य मंत्री ने बहोर धनौती में किया अस्पताल का भूमिपूजन
विज्ञापन

भलुअनी। प्रदेश के स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह बुधवार को बहोर धनौती गांव में वैदिक मंत्रों के बीच अस्पताल के लिए भूमिपूजन किया। एक साल पूर्व गोरक्ष पीठ के पुरोहित रामानुज त्रिपाठी की पत्नी मरजादी देवी के देहावसान पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल बनाने का आश्वासन दिया था। शासन से स्वीकृति के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने भूमि पूजन किया।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी में देश को काफी नुकसान हुआ है। स्वास्थ्य प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि अस्पताल बनने से इलाज के लिए लोगों को अब दूर नही जाना होगा। जबकि जिला अस्पताल पर चिकित्सकों और उपकरणों की कमी जल्द दूर की जाएगी। कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि मोदी और योगी सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए तरह-तरह की योजनाओं को अमलीजामा पहना रही है। क्षेत्रीय विधायक सुरेश तिवारी ने कहा कि बरहज के लिए 18 करोड़ की लागत से मंडी समिति का निर्माण की योजना है। इससे लोगों को सीधा लाभ होगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनके कार्यकाल में करीब 320 सड़क निर्माण सहित अन्य विकास कार्य कराए गए हैं। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, सांसद कमलेश पासवान, नीरज शाही, दीपक मिश्र, नरेंद्र मिश्र आदि ने संबोधित किया। इस दौरान डीएम आशुतोष निरंजन, एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र, एसडीएम बरहज संजीव कुमार यादव, सीओ देवआनंद, बीडीओ आलोक दत्त उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, परमेश्वर दयाल मिश्र, गिरिजेश सिंह, प्रमोद सिंह, चंद्रभूषण तिवारी, शिवम मणि, राजेश यादव, रामकृपाल सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed