{"_id":"6834b4bc68390e5d2b03a9f0","slug":"haryana-made-english-liquor-kept-between-fertilizers-in-a-truck-was-caught-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-154535-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रक में खाद के बीच रखी गई हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रक में खाद के बीच रखी गई हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब पकड़ी
Tue, 27 May 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 27 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। पुलिस ने सोमवार की सुबह एक ट्रक को रोककर तलाशी ली। उसमें जैविक खाद के बीच छिपाकर रखी गई हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने राजस्थान के ट्रक चाजे जग्गा सिंह का चालान कर दिया। पुलिस ने राजस्थान के ट्रक मालिक पर भी केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, कपरवार पुलिस चौकी पर फोन पर मुखबिर ने ट्रक से शराब बिहार ले जाने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने कपरवार-देवरिया मार्ग पर घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस को बड़हलगंज की ओर से एक ट्रक आता दिखाई दिया।
पुलिस ने ट्रक को रोकना चाहा, मगर चालक ट्रक लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर लवरछी बाइपास के पास पकड़ लिया।
ट्रक चालक के पास से तमंचा और दो कारतूस, जैविक खाद के बीच छिपाकर रखी गई 318 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि हरियाणा निर्मित अवैध शराब ट्रक में छिपाकर बिहार ले जाया जा रहा था। राजस्थान के हनुमानगंज जनपद के रावत्सर थाना निवासी चालक जग्गा सिंह और वाहन स्वामी सकलैन पर कार्रवाई की गई है। चालक का चालान कर दिया गया है।