{"_id":"68f649c04ea2df462800fc3d","slug":"hanuman-temple-bathed-in-the-light-of-lamps-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-166113-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दीपों की रोशनी से नहाया हनुमान मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दीपों की रोशनी से नहाया हनुमान मंदिर
Mon, 20 Oct 2025 08:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 20 Oct 2025 08:10 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिला पंचायत परिसर स्थित सिद्धपीठ मंगलेश्वरधाम हनुमान मंदिर में सोमवार की शाम दीपोत्सव का आयोजन हुआ। इसके बाद हनुमान जी की आरती हुई। पूरा परिसर जय श्रीहनुमान के जयकारे से गूंज उठा।
हनुमान मंदिर को दीपों से सजाया गया। चारों ओर मिट्टी के दीये रखकर उसमें तेल और बाती भरी गई। सूर्यास्त होते ही सभी दीयों को एक-एक कर जलाया गया। कुछ ही देर में मंदिर परिसर प्रकाश से जगमग हो गया। मंदिर में लगी बिजली की रंग बिरंगी झालरें अलग ही छटा बिखेर रहीं थीं। शाम को महंथ मुकुरी बाबा ने फूल माला हनुमान जी को अर्पित कर पूजन अर्चन किया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने घंटा घड़ियाल की ध्वनि के बीच आरती की। इस अवसर पर राजू सैनी, विवेक, राजेश, संजय आदि उपस्थित रहे।