फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hanging wire on the lives of people facing the threat

लटकते तार से लोगों की जान पर मंडरा रहा खतरा

Sat, 07 May 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sat, 07 May 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Hanging wire on the lives of people facing the threat
रुद्रपुर नगर के खजुहा चौराहे से इमामबाड़ा जाने वाली सड़क पर लटक रहा तार
रुद्रपुर में विद्युत विभाग की लापरवाही से लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। नगर के प्रमुख चौराहों पर लटकते तार और जर्जर पोल से बड़े हादसे होने की संभावना बनी है। खजुहा से इमामबाड़ा चौराहे को जाने वाली सड़क पर जर्जर तार लटक रहे हैं। इमामबाड़ा से पुन्नी साहू चौराहे वाली सड़क पर दो जगह जर्जर पोल गिरने की स्थिति में है।
विज्ञापन


नगर के आरा मशीन के सामने सड़क से करीब सात फिट की ऊंचाई पर तार लटक रहे हैं। यहां से होकर गुजरने वाली गाड़ियां तार से दूरी बनाकर गुजर रही हैं। इमामबाड़ा से पुन्नी साहू चौराहे को जाने वाली सड़क दो जगह जर्जर पोल तिरछे पड़े हैं। आरा मशीन के अब्दुल जब्बार , रामानंद, डॉ. देवेश नरायण शुक्ल, राकेश जायसवाल, लोकनाथ, हेमंत जायसवाल आदि ने कहा कि कई बार विद्युत विभाग के अवर अभियंता को जर्जर लटक रहे तार को दुरूस्त कराने की सूचना दी गई, पर अब तक कोई बिजली विभाग का कर्मचारी झांकने तक नहीं आया है।
विज्ञापन


घर के बाहर निकलने पर तार से छूने पर खतरा होने की संभावना बनी है। गाड़ियों को संभल कर निकलना पड़ रहा है। उन्होंने दो दिन में तार नहीं बदले जाने पर विद्युत कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी। वहीं पुन्नी साहू चौराहे के करीब लटक रहे पोल के संबंध में तहसील दिवस पर मोहल्ले के महेेश वर्मा, पिंटू वर्मा, धर्मवीर गुप्ता आदि शिकायत की थी। विभाग अब तक पोल को बदलने की जहमत नहीं उठा रहा। जिससे लोगों में पोल गिरने की संभावना को लेकर भय बना है। इस संबंध में एसडीओ सत्येंद्र चौहान ने कहा कि कर्मचारियों को तार दुरूस्त कराने का निर्देश दिया गया है। विभाग से पोल मिलते ही बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed