{"_id":"60a2acaa8ebc3e73df7a39c7","slug":"hangama-over-second-doze-of-covishied-deoria-news-gkp3949114169","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन की दूसरे डोज के लिए महेन अस्पताल पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन की दूसरे डोज के लिए महेन अस्पताल पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैक्सीन की दूसरे डोज के लिए महेन अस्पताल पर हंगामा
बरहज। महेन अस्पताल में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। कोविशील्ड की दूसरी डोज लगवाने आए लोगों को जब पता चला कि दूसरी खुराक 84 दिन बाद लगेगी तो वे उग्र हो गए। लोगों का कहना था कि वैक्सीनेशन कार्ड पर डेट है। लेकिन टीका नहीं लगाया जा रहा है। काफी समझाने-बुझाने के बाद किसी तरह लोग शांत हुए।
सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेन पर भीड़ जुट गई। जिसमें कुछ लोग कोरोना का पहला तो अधिकांश लोग दूसरा डोज लगवाने आए थे। महिला स्वास्थ्य कर्मी ने दूसरी डोज न लगने की बात कही तो लाइन में खड़े लोग हंगामा करने लगे। उनका आरोप था कि महिला स्वास्थ्य कर्मी का लोगों के प्रति व्यवहार सही नहीं था। जबकि कार्ड पर दूसरी डोज लगाने की तारीख अंकित है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. हरेंद्र कुमार ने बताया कि जारी सर्कुलर के अनुसार 84 दिन पर कोविशील्ड की दूसरी डोज लगाई जानी है। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।