फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   hangama at reservation counter in lar road railway station

आरक्षण काउंटर पर यात्रियों ने किया हंगामा

Sun, 22 May 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
hangama at reservation counter in lar road railway station
आरक्षण काउंटर पर यात्रियों ने किया हंगामा
विज्ञापन

लार रोड। रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर टिकट के लिए एक बजे रात से लाइन में खड़े लोगों को टिकट नहीं मिला तो हंगामा शुरू हो गया। आक्रोशित लोगों ने कर्मचारियों पर दलालों से मिलीभगत का आरोप लगा दो घंटे तक हंगामा किया। इस दौरान स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। शिकायत के बाद भी कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा। यात्रियों का आरोप है कि दलाल अधिक रेट पर अंदर से टिकट लाकर बेच रहे हैं।
शादी-विवाह का कार्यक्रम बीतने के बाद परदेशी ड्यूटी स्थल की तरफ निकले रहे हैं। हर रोज स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ लग रही है। काफी मशक्कत के बाद भी उन्हें कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। शनिवार की रात से टिकट के लिए आरक्षण काउंटर पर यात्रियों की लंबी कतार लगी थी। सभी अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच तीन युवक पहुंचे और पहले से लाइन में खड़े यात्रियों को पीछे करने लगे। इसका लोगों ने विरोध किया तो वे उलझ गए। लोगों के हस्तक्षेप से किसी तरह मामला शांत हुआ। इसी बीच आरक्षण काउंटर के अंदर से कर्मचारी ने तीनों को टिकट मुहैया करा दिया। यह देख रात से लाइन में खड़े लोग दलालों से मिलीभगत का आरोप लगा हंगामा करने लगे। यात्रियों ने टिकट दलालों से मिलीभगत का आरोप लगाया। यात्रियों ने करीब दो घंटे तक तक हंगामा किया। शिकायत के बाद भी कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

लोगों ने बताई आपबीती
सरवन पिपरा गांव निवासी अविनाश चौरसिया ने कहा कि शनिवार की रात से आरक्षण काउंटर पर खड़ा था। मेरा फार्म एक नंबर पर था। तभी दलाल पहुंचा एक हजार रुपये की मांग की। नहीं देने पर मेरा नंबर पीछे हो गया। दोपहर तक टिकट नहीं मिला। कुंडौली गांव निवासी वीके सिंह ने कहा कि एक सप्ताह से टिकट के लिए आरक्षण काउंटर पर आ रहा हूं। फार्म भरने के बाद अंदर से ही फेंक दिया जाता है। नंबर आने की बात पूछने पर कहा जाता है कि कुछ लोग टिकट दे रहे हैं। उन्हीं से ले लीजिए। अभिलाष त्रिपाठी ने कहा कि दो बजे रात से आरक्षण काउंटर पर कतार में खड़ा था। मेरा तीन नंबर था। सुबह हो गई बावजूद टिकट नहीं मिला। पूछने पर बताया गया कि टिकट आज नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पर नहीं रहती रेलवे पुलिस
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर तत्काल के समय किसी भी रेलवे सिपाही की ड्यूटी नहीं रहती है। इस वजह से भी अक्सर विवाद होता रहता है। भटनी रेलवे प्रभारी प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि हमारे पास सिपाहियों की कमी है। इस वजह से ड्यूटी नहीं लग पाती है।

सभी लोग फार्म भर कर सीरियल से रख कर ईंट से दबा देते हैं। बहुत लोग रात में रख देते हैं। बाहर हंगामा हुआ था। शांत कराया गया। मुझे कार्यालय से मतलब है, बाहर आरपीएफ का मामला है। -बृजेश मिश्रा, स्टेशन अधीक्षक, लार रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed